सुकमा, 04 फरवरी 2026/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णय अनुसार आगामी 05 एवं 06 फरवरी को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के अंतर्गत किसानों के धान की खरीदी की जाएगी। इस हेतु छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अवर सचिव श्री भूपेन्द्र सिंह राजपूत ने दिशा-निर्देश जारी कर संबंधित धान खरीदी केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दिशा-निर्देश जारी कर किसानों के हित में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की समय अवधि में 02 अतिरिक्त दिवस 05 एवं 06 फरवरी तक वृद्धि किया है। जारी निर्देशों के अनुरूप ऐसे किसान जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 पश्चात् टोकन हेतु आवेदन किया गया है, परंतु सत्यापन नहीं हो पाया है। ऐसे किसान जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 पश्चात आवेदन किया गया है एवं सत्यापन उपरांत धान पाया गया है तथा ऐसे किसान जिन्होंने 28, 29 एवं 30 जनवरी को टोकन प्राप्त किया है परंतु किसी कारणवश धान विक्रय नहीं कर पाए हैं। उक्त किसानों का धान आगामी 05 एवं 06 फरवरी को संबंधित धान उपार्जन केन्द्रों में खरीदा जाएगा।कलेक्टर श्री अमित कुमार ने धान खरीदी से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि आगामी 05 एवं 06 फरवरी को जिले के धान खरीदी केन्द्रों में जहाँ ऐसे किसान हो उनका सुव्यवस्थित रूप से धान की खरीदी करना सुनिश्चित करें।
संबंधित खबरें
एक राष्ट्र एक राशनकार्ड योजना के तहत राशनकार्ड के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी कराना आवश्यक
राजनांदगांव, 06 दिसम्बर 2025/sns/- भारत सरकार के निर्देशानुसार एक राष्ट्र एक राशनकार्ड योजना अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के हितग्राहियों का 100 प्रतिशत ई-केवाईसी की कार्रवाई तत्काल पूर्ण कराया जाना अनिवार्य है। एक राष्ट्र एक राशनकार्ड योजना के पूर्ण क्रियान्वयन के लिए सभी राशनकार्ड हितग्राहियों के आधार की जानकारी प्रमाणीकृत होना आवश्यक है। राशनकार्ड में […]
महिलाओं के लिए निशुल्क प्लेसमेंट कैम्प 22 अगस्त को
बिलासपुर, 22 अगस्त 2025/sns/- जिले की महिला अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 22 अगस्त को सवेरे 10 बजे से शाम 4 बजे तक शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक में निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इन कैम्पों में एटीसी टायर्स प्राईवेट लिमिटेड दहेज, […]
कलेक्टर एवं एसपी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की ली बैठक
कलेक्टर एवं एसपी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की ली बैठक – पिछले वर्षों के सड़क दुर्घटना आंकड़ों के आधार पर दुर्घटनाजन्य स्थलों का चिन्हांकन करने के दिए निर्देश – जिले के ब्लैक स्पॉट, पार्किंग स्थल एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में ली जानकारी क्रमांक 101 ——————

