सुकमा, 04 फरवरी 2026/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णय अनुसार आगामी 05 एवं 06 फरवरी को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के अंतर्गत किसानों के धान की खरीदी की जाएगी। इस हेतु छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अवर सचिव श्री भूपेन्द्र सिंह राजपूत ने दिशा-निर्देश जारी कर संबंधित धान खरीदी केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दिशा-निर्देश जारी कर किसानों के हित में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की समय अवधि में 02 अतिरिक्त दिवस 05 एवं 06 फरवरी तक वृद्धि किया है। जारी निर्देशों के अनुरूप ऐसे किसान जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 पश्चात् टोकन हेतु आवेदन किया गया है, परंतु सत्यापन नहीं हो पाया है। ऐसे किसान जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 पश्चात आवेदन किया गया है एवं सत्यापन उपरांत धान पाया गया है तथा ऐसे किसान जिन्होंने 28, 29 एवं 30 जनवरी को टोकन प्राप्त किया है परंतु किसी कारणवश धान विक्रय नहीं कर पाए हैं। उक्त किसानों का धान आगामी 05 एवं 06 फरवरी को संबंधित धान उपार्जन केन्द्रों में खरीदा जाएगा।कलेक्टर श्री अमित कुमार ने धान खरीदी से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि आगामी 05 एवं 06 फरवरी को जिले के धान खरीदी केन्द्रों में जहाँ ऐसे किसान हो उनका सुव्यवस्थित रूप से धान की खरीदी करना सुनिश्चित करें।
संबंधित खबरें
कोण्डागांव की बालिका ने ताईवान में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
कोण्डागांव की बालिका ने ताईवान में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई रायपुर 16 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले की बालिका रंजीता कोरेटी ने ताइपे (ताईवान) में आयोजित एशियन कैडेट जूडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत और छत्तीसगढ़ का […]
पुनर्वासित युवाओं के लिए दो दिवसीय बौद्धिक शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम शुरू
सुकमा, 30 मार्च 2026/sns/-जिले के पुनर्वासित युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से सुकमा जिला प्रशासन द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन तथा जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत “नियद नेल्लानार” […]
गांव-गांव में पीएम सूर्य घर योजना का करें प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक हितग्राहियों को करे लाभान्वित कलेक्टर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश
जांजगीर-चांपा, 15 अक्टूबर 2025/sns/-कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान शासन की प्राथमिकता है, अतः प्रत्येक आवेदन […]


