राजनांदगांव, 04 फरवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2026 जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। परीक्षा का आयोजन जिले के कुल 45 परीक्षा केंद्रों में दो पालियों में किया गया। प्रथम पाली में कुल 8071 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 7022 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 13179 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 11823 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पर्यवेक्षक, उडऩदस्ता दल एवं सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। साथ ही परीक्षा की शुचिता बनाए रखने हेतु कड़ी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अनुचित गतिविधि की सूचना प्राप्त नहीं हुई। परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
संबंधित खबरें
रजत जयंती वर्ष पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दी नई खुशियों की सौगात प्रदेश सहित रायगढ़ के 17,500 प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को कराया गृह प्रवेशयोजना के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय और तृतीय किस्त की राशि का भी किया वितरण हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री और शासन-प्रशासन के प्रति किया आभार व्यक्त
रायगढ़, 1 नवम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आज नवा रायपुर में आयोजित भव्य राज्योत्सव समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत प्रदेश के लाखों हितग्राहियों को नई सौगात दी। इस अवसर पर रायगढ़ जिले के 17,500 हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया गया। […]
जिले में अब तक 163 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज
बलौदाबाजार,3 जुलाई 2025/sns/- जिले में चालू मानसून के दौरान 1 जून से 26 जून 2025 तक 163 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में सर्वाधिक वर्षा तहसील सुहेला में 234.9 एवं सबसे कम वर्षा कसडोल तहसील में 111.5 मिलीमीटर हुई है। भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार तहसील लवन में 138.2, सिमगा […]
स्वतंत्रता दिवस जिला स्तरीय समारोह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि
बलौदाबाजार,14 अगस्त 2025/sns/- जिले में 79 वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस जिला स्तरीय समारोह का आयोजन 15 अगस्त 2025 को जिला मुख्यालय स्थित पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा क्षेत्र सांसद बृजमोहन अग्रवाल ध्वजारोहण करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः 8.59 […]

