राजनांदगांव, 04 फरवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2026 जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। परीक्षा का आयोजन जिले के कुल 45 परीक्षा केंद्रों में दो पालियों में किया गया। प्रथम पाली में कुल 8071 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 7022 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 13179 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 11823 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पर्यवेक्षक, उडऩदस्ता दल एवं सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। साथ ही परीक्षा की शुचिता बनाए रखने हेतु कड़ी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अनुचित गतिविधि की सूचना प्राप्त नहीं हुई। परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश परीक्षा केंद्रों पर रहेगी सख्त निगरानी और व्यापम के नियमों का होगा कड़ाई से पालन
कवर्धा, 31 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) रायपुर द्वारा प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा 3 अगस्त 2025 रविवार को आयोजित की गई है। यह परीक्षा सुबह पाली में प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 1ः15 बजे तक संपन्न होगी। कबीरधाम जिले में परीक्षा के लिए कुल 10 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां 3078 […]
जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजनदो आयु वर्गों में 280 महिला खिलाड़ियों ने दिखाया खेल प्रतिभा का जज्बाखेल मैदान में दिखी अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना
रायगढ़, 17 जनवरी 2026/sns/- महिलाओं की खेल प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन रायगढ़ स्टेडियम, बोईरदादर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद पंचायत रायगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती सुजाता चौहान द्वारा भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस […]
किसान जानीवाकर के चेहरे पर धान बिक्री से आई मुस्कान
राजनांदगांव, 22 नवम्बर 2025/sns/- राज्य शासन के समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों से 3100 रूपए की दर से प्रति एकड़ 21 क्ंिवटल धान खरीदने एवं धान उपार्जन केन्द्रों में मिल रही सुविधाओं और पारदर्शितापूर्वक तौलाई एवं शीघ्र भुगतान से जिले के किसानों में उत्साह है। जिले के किसान अपने-अपने क्षेत्र के […]

