राजनांदगांव, 23 जनवरी 2026/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर में केस वर्कर के एक पद एवं बहुउद्देशीय कर्मचारी व रसोइया के एक पद की पूर्ति के लिए 3 फरवरी 2026 शाम 5.30 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ पिन 491441 में पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट, कोरियर के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया है। उक्त पदों के लिए इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन प्र्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाईट एवं कार्यालय के सूचना पटल से प्राप्त की जा सकती है।
संबंधित खबरें
रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरू किया विशेष जांच अभियान
अम्बिकापुर, 21 जुलाई 2025/sns/- रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन, सरगुजा द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। राज्य शासन के निर्देश पर खोवा, कुंदा, डोडा बर्फी, मिल्क केक, पनीर जैसे दुग्ध-आधारित खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए सघन निरीक्षण किया गया। इस […]
जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी
मुंगेली, 04 दिसम्बर 2025/sns/-शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले के 66 समितियों के 105 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। अब तक 14 हजार 193 किसानों से लगभग 06 लाख 35 हजार क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी […]
मिशन शक्ति अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के संचालन के लिए संविदा पद हेतु आवेदन आमंत्रित
जांजगीर-चांपा, 12 जुलाई 2025/sns/- भारत सरकार ने एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं के सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति की शुरूआत की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत मिशन शक्ति के दिशा निर्देशों के अनुसार राज्य स्तरीय हब हेतु जिले में 01 स्वीकृत संविदा पद की पूर्ति हेतु […]

