कवर्धा, 12 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से दिया जाना है। प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन एकलव्य विद्यालयों की विभागीय वेबसाइट के माध्यम से आमंत्रित किए जा रहे हैं। कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 01 मार्च 2026 रविवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक किया जाएगा। ऑनलाईन आवेदन करने की प्रारंभ तिथि 08 जनवरी 2026 से 07 फरवरी 2026 तक निर्धारित है, जबकि ऑनलाईन भरे गए आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 08 फरवरी 2026 से 10 फरवरी 2026 तक रहेगी। उपरोक्तानुसार अधीनस्थ संचालित प्राथमिक शालाओं के प्रधान पाठकों को सूचित करेंगे।
संबंधित खबरें
मनरेगा कुएँ के जल से बनी पीएम आवास की ईंटें
बीजापुर, 31 दिसंबर 2025/sns/- जनपद पंचायत भैरमगढ़ की ग्राम पंचायत रानीबोदली के निवासी श्री सोमड़ू ऑडी, महात्मा गांधी नरेगा योजना के ऐसे हितग्राही हैं, जिनकी जीवन यात्रा सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की सशक्त मिसाल प्रस्तुत करती है।श्री सोमड़ू ऑडी एक छोटे किसान हैं, सीमित कृषि भूमि और सिंचाई सुविधा के अभाव में वे वर्षों […]
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा आदिवासी उपयोजना अंतर्गत अरहर फसल के प्रदर्शन का निरीक्षण
अम्बिकापुर, 04 दिसम्बर 2025/sns/- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल एवं निदेशक, विस्तार सेवाएं डॉ. एस. एस. टुटेजा के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केन्द्र, सरगुजा द्वारा आदिवासी उपयोजना (TSP) अंतर्गत 30 एकड़ क्षेत्र में किसानों के खेतों पर स्थापित अरहर फसल प्रदर्शन का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं […]
आकस्मिक मृत्यु के 4 प्रकरणों में 16 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
जांजगीर-चांपा, 03 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आपदा मृत्यु के 4 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।जिले की तहसील सरागांव के ग्राम भगोडीह निवासी श्री निरधीनारायण की सर्पदंश से मृत्यु होने पर […]

