बिलासपुर, 31 दिसम्बर 2025/sns/-जिला प्रशासन की अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इस क्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जांच टीम ने तीन स्थलों पर छापामार कार्रवाई कर 4.80 लाख रूपए के अवैध धान जब्त किये। आरोपियों के विरूद्ध मण्डी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जिला खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने बताया कि तीन संस्थाओं में 390 बोरी (155 क्विंटल) धान बरामद किया गया है। राजस्व विभाग के नेतृत्व में खाद्य एवं मण्डी विभाग के अधिकारियों से बनी टीम द्वारा छापे की कार्रवाई की गई। इनमें कृषि उपज मंडी समिति क्षेत्र अंतर्गत मुरकुटा के एक व्यापारी से 63 बोरी (25 क्विंटल) धान, कृषि उपज मंडी समिति कोटा क्षेत्र अंतर्गत दिनेश राज लोरमी के वाहन से 100 बोरी (40 क्विंटल) धान और कर्मा ट्रेडर्स चंगोरी कोटा के संस्थान से 227 बोरी (90 क्विंटल) धान शामिल हैं। अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन के विरूद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अब तक जिले में अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन के कुल 56 प्रकरण तैयार किये गए हैं। इनसे लगभग 36 लाख 83 हजार 304 रूपये मूल्य के 304 क्विंटल धान बरामद किये गए हैं।
संबंधित खबरें
बाल संप्रेक्षण गृह से 04 अपचारी बालकों के फरार हो जाने की घटना के संबंध में कलेक्टर ने दिये दण्डाधिकारी जांच के आदेश
कोरबा, 02 सितंबर 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अजीत वसंत ने शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह (बालक) कोरबा में संस्थागत हुए चार अपचारी बालकों के 31 अगस्त 2025 को सुबह लगभग 08.10 बजे बाथरूम के वेंटिलेशन खिड़की को तोड़कर संस्था परिसर से फरार हो जाने की घटना के संबंध में दण्डाधिकारी जांच के आदेश दिये […]
ऑपरेशन मुस्कान -बस्तर में गुमशुदा बच्चों की वापसी, राखी के त्यौहार से पहले लौटी घरों में खुशियां
जगदलपुर, 06 अगस्त 2025/ आगामी राखी पर्व से ठीक पहले बस्तर जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बच्चों की बरामदगी ने कई परिवारों के चेहरों पर खुशी लौटा दी है। इस अभियान के तहत पिछले एक माह में लापता हुए बच्चों में से अधिकांश को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है, जिससे त्यौहार […]
प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में महासमुंद जिला राज्य में दूसरे स्थान पर
महासमुंद, 10 फरवरी 2026/sns/- महासमुंद जिले ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी एवं त्वरित क्रियान्वयन के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मात्र 10 माह की अवधि में जिले में कुल 27 हजार 441 आवासों का निर्माण पूर्ण किया गया है। जिसके आधार […]


