बिलासपुर, 31 दिसंबर/sns/- भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा जारी निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अर्हता तिथि निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 1 जनवरी 2026 के संदर्भ में जिले के सभी छः विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के द्वारा आज सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित कर दावा आपत्तियों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। राजनैतिक दलों को संचयी एवं बढ़ते क्रम में साप्ताहिक सूची सौंप दी गई है। जिसके विवरण के अनुसार फार्म – 6 नये निर्वाचक के रूप में नाम शामिल करने के लिए प्राप्त कुल दावा आपत्त्यिों की संख्या 1037 है। फार्म 7 में विलोपन के लिए प्राप्त कुल दावा आपत्तियों की संख्या शून्य है। फार्म 8 स्थानांतरण और त्रुटि सुधार हेतु प्राप्त कुल दावा आपत्तियों की संख्या शून्य है।बैठक में इंडियन नेशनल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी एवम बहुजन समाज पार्टी, मार्कसवादी कम्यूनिस्ट पार्टी एवं छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे ।
संबंधित खबरें
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनीतिक दलों की बैठक निर्वाचक नामावलियों के प्रारंभिक प्रकाशन की दी जानकारी
सुकमा, 27 दिसंबर 2025/sns/-भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमित कुमार ने की। बैठक में उन्होंने जिले […]
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन 30 नवम्बर तक
राजनांदगांव, 13 नवम्बर 2025/sns/- राज्य से बाहर अध्ययनरत राजनांदगांव जिले के निवासी विद्यार्थी तथा राजनांदगांव जिले में संचालित शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, कृषि, उद्यानिकी फॉर्मेसी संस्थाओं में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों हेतु वर्ष 2025-26 में नवीन एवं नवीनीकरण के विद्यार्थियों को ऑनलाईन पोस्ट […]
सड़क दुर्घटना में मृतक के वारिसान को सहायता राशि स्वीकृत
रायगढ़, 18 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार ग्राम-चंद्रपुर के उदय पटेल की सड़क दुर्घटना से मृत्यु होने पर उनके निकटतम परिजन को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। एसडीएम रायगढ़ श्री महेश शर्मा ने तहसीलदार पुसौर के प्रतिवेदन के आधार पर सहायता राशि स्वीकृत किया है। गौरतलब […]

