बिलासपुर, 31 दिसम्बर 2025/sns/-जिले के युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष शिविर एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्याें एवं जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है। जिसके अनुसार हायर सेकेण्डरी स्कूलों एवं महाविद्यालयों में शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म 6 भरवाये जाएंगे। नुक्कड़ नाटक आदि स्वीप गतिविधियों के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण एवं मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक करेंगे। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विभिन्न नवाचार के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया जाएगा। पूर्व में गठित मतदाता साक्षरता क्लबों को पुनः ऐक्टिवेट किया जाएगा। लोगों को जागरूक करने के लिए जिले द्वारा संधारित अधिकारिक सोशल मीडिया के माध्यम से नियमित रूप से मतदाता जागरूकता पर आधारित कंटेंट साझा किये जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने युवाओं से अपील है कि वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं और अपने मताधिकार के महत्व को समझें।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमलोगों की समस्याएं
बिलासपुर, 24 मार्च 2026/sns/-जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आज कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने भी लोगों की समस्याएं सुनी। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने कलेक्टर से मिलकर निजी एवं सामुदायिक शिकायत संबंधी आवेदन दिया। कलेक्टर ने अधिकांश मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई […]
संयुक्त कलेक्टर श्रीमती माधुरी सोम को सौंपा गया जेल अधीक्षक का प्रभार
कोरबा, 26 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने प्रशासनिक व्यवस्था की दृष्टिकोण से कार्यालय जेल अधीक्षक जिला कोरबा का प्रभार अस्थायी रुप से आगामी आदेश पर्यन्त तक संयुक्त कलेक्टर श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर को सौंपा है।
स्वदेशी जागरण मंच प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा स्वदेशी के आह्वान का स्वागत करता है, जहाँ प्रधानमंत्री ने कहा है कि स्वदेशी उत्पादों की खरीद और बिक्री भी राष्ट्र की सच्ची सेवा है
विषय: स्वदेशी जागरण मंच की पत्रकार वार्ता आज स्वदेशी भवन रायपुर की प्रेस वार्ता में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक जगदीश पटेल , अर्थशास्त्री डॉ. रवीन्द्र ब्रह्मे, दिनेश पाटिल, अनुराग पांडे उपस्थित रहे । स्वदेशी जागरण मंच प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा स्वदेशी के आह्वान का स्वागत करता है, जहाँ प्रधानमंत्री ने कहा […]


