बिलासपुर, 31 दिसम्बर 2025/sns/-जिला प्रशासन की अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इस क्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जांच टीम ने तीन स्थलों पर छापामार कार्रवाई कर 4.80 लाख रूपए के अवैध धान जब्त किये। आरोपियों के विरूद्ध मण्डी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जिला खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने बताया कि तीन संस्थाओं में 390 बोरी (155 क्विंटल) धान बरामद किया गया है। राजस्व विभाग के नेतृत्व में खाद्य एवं मण्डी विभाग के अधिकारियों से बनी टीम द्वारा छापे की कार्रवाई की गई। इनमें कृषि उपज मंडी समिति क्षेत्र अंतर्गत मुरकुटा के एक व्यापारी से 63 बोरी (25 क्विंटल) धान, कृषि उपज मंडी समिति कोटा क्षेत्र अंतर्गत दिनेश राज लोरमी के वाहन से 100 बोरी (40 क्विंटल) धान और कर्मा ट्रेडर्स चंगोरी कोटा के संस्थान से 227 बोरी (90 क्विंटल) धान शामिल हैं। अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन के विरूद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अब तक जिले में अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन के कुल 56 प्रकरण तैयार किये गए हैं। इनसे लगभग 36 लाख 83 हजार 304 रूपये मूल्य के 304 क्विंटल धान बरामद किये गए हैं।
संबंधित खबरें
अवैध धान के विरुद्ध प्रशासन सख्त, लगातार कार्रवाई जारी
मोहला, 12 जनवरी 2026/sns/- खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य अपने अंतिम चरण में पहुँच चुका है। इस दौरान अवैध धान की खपाई की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा सघन निगरानी एवं कार्रवाई तेज कर दी गई है। राजस्व, खाद्य एवं […]
व्यापारी मनीष कुमार केडिया ने लिया पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभसोलर की स्थापना के बाद कई महीनों से बिजली बिल आना हुआ बंद हितग्राही मनीष कुमार केडिया
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 नवंबर 2025/sns/- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के जीवन में उजाला और आत्मनिर्भरता दोनों ला रही है। सारंगढ़ निवासी व्यापारी मनीष कुमार केडिया ने इस योजना का लाभ उठाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में सराहनीय कदम बढ़ाया है। शासन की इस जनकल्याणकारी योजना के माध्यम से मनीष कुमार केडिया […]
नक्सल प्रभावित पुवर्ती में अब विकास की रोशनी आतंक और दहशत की जगह ले रहा विश्वास
सुकमा, 22 सितम्बर 2025/sns/-एक समय घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में विख्यात पुवर्ती अब सकारात्मक बदलाव की नई तस्वीर पेश कर रहा है। गुरुवार को इसी बदलाव की मिसाल तब देखने को मिली जब थाना जगरगुंडा के अंतर्गत ग्राम पुवर्ती निवासी महिला श्रीमती मांडवी सुक्की पत्नी श्री मांडवी कोसा गर्भावस्था के दौरान गंभीर दर्द […]

