बिलासपुर, 31 दिसम्बर 2025/sns/-धान खरीदी अभियान के अंतर्गत अब तक जिले में 3.11 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। खरीदे गये धान की कीमत लगभग 739 करोड़ रूपये है। मार्कफेड से मिली जानकारी के अनुसार गत वर्ष के इस तिथि तक धान खरीदी की तुलना में 79 प्रतिशत धान की आवक हो चुकी है। 30 दिसम्बर को 15 हजार 464 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई। समिति द्वारा खरीदे गये धान में से 3.06 लाख मी.टन धान को कस्टम मिलिंग के लिए राईस मिलर्स को डीओ जारी कर दिया गया है। डीओ का प्रतिशत कुल खरीदे गये धान का 98 फीसदी है। इसमें से 2 लाख 48 हजार मीटरिक टन धान का उठाव भी किया जा चुका है। जारी डीओ के विरूद्ध 81 प्रतिशत धान का उठाव राईस मिलरों द्वारा किया जा चुका है। मालूम हो कि जिले में 1.33 लाख किसानों ने धान बेचने के लिए अपना पंजीयन कराया है। पंजीकृत किसानों में से लगभग 61 हजार किसानों ने अपने उपज का विक्रय कर लिया है। किसानों ने अपना संपूर्ण धान बेचने के उपरांत लगभग 840 हेक्टेयर रकबे का समर्पण किया है।
संबंधित खबरें
धरती आबा अभियान बना आदिवासी अंचलों की आशा की किरण पांच वर्षीय राकेश को मिला पहचान का अधिकार
कवर्धा, 24 जून 2024/sns/- कबीरधाम जिले के वनांचल में स्थित बोडला विकासखंड के ग्राम खैरबनाखुर्द के एक छोटे से परिवार के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान उम्मीदों की नई रोशनी बनकर सामने आया। इस अभियान के तहत ग्राम घोंघा में आयोजित शिविर में फगनू पटेल के पांच वर्षीय पुत्र राकेश पटेल का आधार […]
लघु वनोपजों से आत्मनिर्भरता की राह — मुख्यमंत्री श्री साय ने तय किया हरित विकास का रोडमैप
लघु वनोपजों से आत्मनिर्भरता की राह — मुख्यमंत्री श्री साय ने तय किया हरित विकास का रोडमैप कलेक्टर–डीएफओ कॉन्फ्रेंस: राज्य में वन धन केंद्रों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता रायपुर, 13 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित कलेक्टर–डीएफओ संयुक्त कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के वन प्रबंधन, तेंदूपत्ता […]
26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूर्ण
सुकमा, 27 जनवरी 2026/sns/-राष्ट्र के 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर जिला मुख्यालय सुकमा में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिलास्तरीय मुख्य कार्यक्रम मिनी स्टेडियम सुकमा में आयोजित होगा, जहाँ केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर झंडा फहरायेंगे।समारोह का मुख्य आकर्षणनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्य […]


