बिलासपुर, 18 अक्टूबर 2025/sns/-श्री राम मछुवा सहकारी समिति मर्या. भीमपुरी एवं अविनाश प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार मर्यादित लोको कॉलोनी का निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचित किये जाने वाले सदस्यों की कुल संख्या 11 होगी। नामांकन पत्र 25 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक प्रस्तुत किये जा सकते है। नामांकन पत्रों की जांच एवं सूची का प्रकाशन 27 अक्टूबर, नामांकन पत्रों की वापसी, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के अंतिम सूची का प्रकाशन एवं निर्वाचन चिन्हों का आबंटन 28 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। विशेष साधारण सम्मिलन में मतदान 4 नवम्बर को सवेरे 10 बजे से 3 बजे तक एवं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अन्य सोसायटियों के प्रतिनिधियों का निर्वाचन 12 नवम्बर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक संस्था कार्यालयों में होगा।

