छत्तीसगढ़

25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता


बिलासपुर, 18 अक्टूबर 2025/sns/-25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग ने खेल के सभी प्रारूप में परचम लहराते हुए जीत की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। ज्ञात हो कि 25वीं शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में इस वर्ष बिलासपुर जिले को कबड्डी, बेसबॉल एवं कराते की प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी मिली हुई है। बेसबॉल का आयोजन शहर के पुलिस ग्राउंड एवं छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राउंड में किया जा रहा है कबड्डी का आयोजन पिंक स्टेडियम में हो रहा है एवं कराते बालक वर्ग का आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलक नगर व बालिका वर्ग का सरस्वती शिशु मंदिर तिलक नगर में किया गया। बालक एवं बालिका के सभी वर्गों में 6 गोल्ड मेडल पर बिलासपुर संभाग ने कब्जा जमाया है।
बेसबॉल अंतिम परिणाम 14 वर्ष बालक प्रथम बिलासपुर, द्वितीय दुर्ग, तृतीय बस्तर 14 वर्ष बालिका प्रथम बिलासपुर, द्वितीय बस्तर, तृतीय दुर्ग, 17 वर्ष बालक प्रथम बिलासपुर, द्वितीय दुर्ग, तृतीय बस्तर, 17 वर्ष बालिका प्रथम बिलासपुर, द्वितीय बस्तर, तृतीय दुर्ग, 19 वर्ष बालक प्रथम बिलासपुर, द्वितीय दुर्ग, तृतीय बस्तर, 19 वर्ष बालिका प्रथम बिलासपुर, द्वितीय दुर्ग, तृतीय बस्तर रहा। कराते अंतिम परिणाम 35 किलोग्राम वजन में अंश श्रीवास रायपुर प्रथम, आशीष केरकेट्टा सरगुजा द्वितीय, तिलक कश्यप बस्तर तृतीय। 40 किलोग्राम वजन में साहिल दास बिलासपुर प्रथम, रोशन साव दुर्ग द्वितीय, वेद सेंडे दुर्ग तृतीय, 45 किलोग्राम वजन में गौरव मौर्य बिलासपुर प्रथम, मोहन तेलम बस्तर द्वितीय, 50 किलोग्राम वजन में कौशलेंद्र बिलासपुर प्रथम, विभोर मानिकपुरी दुर्ग द्वितीय, हर्ष बाग रायपुर तृतीय, 54 किलोग्राम वजन में सुयश सिक्का रायपुर प्रथम, पृथ्वीराज चौहान बिलासपुर द्वितीय, अजीत बस्तर तृतीय, 58 किलोग्राम वजन में अंश मौर्य बिलासपुर प्रथम, पेखराज दुर्ग द्वितीय, सौरभ कुमार रायपुर तृतीय, 62 किलोग्राम वजन में महफूज अली बिलासपुर प्रथम, प्रवीण दुर्ग द्वितीय, नागेंद्र बस्तर तृतीय, 66 किलोग्राम वजन में आदित्य प्रताप बिलासपुर प्रथम, शिवानंद बस्तर द्वितीय, नीलय रायपुर तृतीय, 70 किलोग्राम वजन में दिनेश कुमार बिलासपुर प्रथम, आकाश बस्तर द्वितीय, 74 किलोग्राम वजन में जीतू रायपुर प्रथम, सुनील बस्तर द्वितीय, 82 किलोग्राम वजन में जितेश बस्तर प्रथम, रौनक रायपुर द्वितीय, 82$ वजन में प्रवीण मोहले रायपुर प्रथम, कुशल दुर्ग द्वितीय, रवि कुमार बस्तर तृतीय रहे।
कबड्डी में बिलासपुर संभाग ने 4 गोल्ड मेडल प्राप्त करते हुए सभी वर्ग में संभाग का परचम लहराया है। परिणाम 17 वर्ष बालक प्रथम-बिलासपुर संभाग, द्वितीय-रायपुर संभाग, तृतीय-दुर्ग संभाग, चतुर्थ- बस्तर, पंचम-सरगुजा, 14 वर्ष बालक प्रथम-बिलासपुर, द्वितीय-रायपुर, तृतीय-बस्तर, चतुर्थ-दुर्ग, पंचम-सरगुजा, प्रथम-बिलासपुर, द्वितीय-दुर्ग, तृतीय-बस्तर, चतुर्थ-रायपुर, पंचम-सरगुजा, 14 वर्ष बालिका प्रथम-बिलासपुर, द्वितीय-दुर्ग, तृतीय-बस्तर, चतुर्थ-रायपुर, पंचम-सरगुजा रहा। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने बताया कि 18 अक्टूबर को बच्चों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा रचना/123/1871


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *