बिलासपुर, 18 अक्टूबर 2025/sns/- जिले के 217 हाई एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा कराते प्रशिक्षण देने के लिए इच्छुक प्रशिक्षकों से 30 अक्टूबर तक आवेदन मंगाये गये है। प्रशिक्षकों को कराटे, जुडो, ताईक्वांडो, किक बॉक्सिंग, मार्शल आर्ट में मान्यता प्राप्त संस्था से प्रमाण पत्र उत्तीर्ण होना आवश्यक है। प्रशिक्षण की अवधि 30 दिवस की होगी एवं मानदेय प्रति विद्यालय 5 हजार रूपये दिया जाएगा। इच्छुक प्रशिक्षक निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन व्यक्तिगत एवं संगठन के माध्यम से जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा माध्यमिक, पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग, कक्ष क्र 21 बिलासपुर में 30 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

