जगदलपुर, 02 मार्च 2026/sns/- राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के द्वारा 04 मार्च 2026 को होली के अवसर पर मदिरा विक्रय हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है। जिसके तहत होली के अवसर पर जिले में स्थित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें अर्थात देशी मदिरा सी-एस-2 (घघ-कम्पोजिट), विदेशी मदिरा एफएल-1 (घघ), विदेशी मदिरा एफएल-1 (घघ कम्पोजिट), एफएल-3 (होटल एंड बार), एफएल-7 (सैनिक कैंटिन) एवं मद्य भण्डागार जगदलपुर को 03 मार्च 2026 को समयावधि पश्चात बंद करने सहित 04 मार्च 2026 दिन बुधवार को पूर्णतः बंद रखे जाने हेतु एतद द्वारा आदेशित किया गया है। उक्त आदेश के तहत संबंधित वृत्त आबकारी उपनिरीक्षकों द्वारा अपने प्रभार क्षेत्र की सभी प्रकार की मदिरा दुकानें एवं मद्य भण्डागार जगदलपुर को नियत समयावधि के दौरान बंद रखे जाने सहित न तो मदिरा का विक्रय होने पावे और न ही किसी भी प्रकार से मदिरा का संव्यवहार हो यह सुनिश्चित किया जाएगा।
संबंधित खबरें
ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से किसानों की राह हुई आसान
अंबिकापुर, 31 जनवरी 2026/sns/- सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत मोतीपुर के प्रगतिशील किसान श्री पंचबाबू सिंह ने शासन की ऑनलाइन टोकन व्यवस्था एवं समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकनधान खरीदी केंद्र पहुंचे किसान श्री पंचबाबू सिंह ने बताया कि इस वर्ष उन्होंने अपने […]
कारागार निरीक्षण प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में संपन्न
कवर्धा, 20 दिसंबर 2025/sns/- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण सालसा के निर्देशानुसार तथा माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट पिटीशन (सिविल) क्रमांक 1404/2023 सुकन्या संस्था बनाम यूनियन ऑफ इंडिया एवं अन्य में पारित आदेश दिनांक 03.10.2025 की कण्डिका 231 (।।।) के अंतर्गत गठित “बोर्ड ऑफ विजिटर्स” एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एम.ए. क्रमांक 2034/2020 सह एम.ए. क्रमांक […]
स्व सहायता समूह के माध्यम से मिला रोजगार एवं आजीविका का आधार
मुंगेली, 26 फरवरी 2026/sns/- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के महिलाओं के लिए रोजगार एवं आजीविका का सशक्त आधार बन रहा है। योजना से जुड़कर महिलाएं न केवल सक्षम बन रही है, बल्कि अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला रही है। इसी कड़ी में ग्राम चकरभाठा की उजाला स्व सहायता समूह की सदस्य सुनीता शर्मा […]

