छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग की कार्रवाई7.680 बल्क लीटर महाराष्ट्र निर्मित देशी-विदेशी दारू संत्री एवं 100 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब तथा 1000 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त

राजनांदगांव, 03 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि आबकारी विभाग राजनांदगांव एवं रेल्वे सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगांव की संयुक्त कार्रवाई में रेल्वे स्टेशन राजनांदगांव के प्लेट फार्म नंबर 1 पर भिलाई पावर हाऊस संतोषी पारा वार्ड नंबर 24 थाना भट्टी जिला दुर्ग निवासी कौशल से 1 नग एमसी डोवेल्स नंबर 1 व्हिस्की 750 एमएल, 2 नग मैजिक मोमेंट व्हिस्की प्रत्येक 750 एमएल, 2 नग रॉयल चैलेंजर व्हिस्की प्रत्येक 90 एमएल, 1 नग देश दारू मीठी सौंप 750 एमएल, 6 नग देशी दारू फिरकी संत्री प्रत्येक 750 एमएल, 1 नग देशी दारू सेवन स्टार पंच 750 एमएल कुल 7.680 बल्क लीटर मदिरा जप्त किया गया। आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त राजनांदगांव (पूर्व) श्री दिलीप कुमार प्रजापति, निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगांव श्री तरूणा साहू, आबकारी मुख्य आरक्षक आबकारी श्री दीपक गुप्ता, आबकारी आरक्षक श्री प्रदीप यादव, आबकारी आरक्षक श्री ओमप्रकाश सिंह, आबकारी आरक्षक श्री आर्यन ठाकुर सहित रेलवे सुरक्षा बल जवान शामिल थे।
इसी तरह आबकारी विभाग की टीम द्वारा ग्राम बरनालाकला नाला के किनारे अज्ञात 100 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 1000 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त डोंगरगढ़ श्री अनिल कुमार सिंह, आबकारी आरक्षक श्री भोजराज बंजारे व श्री मोहनराव, श्री अश्विनी शुक्ला, श्री रोहित टेम्भुरकर, श्री लोकेश वर्मा शामिल थे। आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। जिले में अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम के लिए होटल, ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सभी वृत्त प्रभारियों को होटल, ढाबों की नियमित जांच करने एवं अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *