छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने दिलाई मतदाता जागरूकता की शपथ

सुकमा, 24 जनवरी 2026/sns/- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। 25 जनवरी को रविवार का अवकाश होने के कारण, कलेक्टर श्री अमित कुमार की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आज ही गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
कलेक्टर श्री अमित कुमार ने जिला कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने और निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने जोर दिया कि सशक्त लोकतंत्र के लिए हर नागरिक की भागीदारी अनिवार्य है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सामूहिक शपथ के माध्यम से प्रशासन ने आगामी निर्वाचनों में शत-प्रतिशत और निष्पक्ष सहभागिता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *