छत्तीसगढ़

जनजाति गौरव दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 3 दिसम्बर को

मोहला, 2 दिसंबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में जनजाति गौरव दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 3 दिसंबर को क्रिकेट मैदान, अंबागढ़ चौकी में किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे।कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा व सांसद श्री संतोष पांडे उपस्थित रहेंगे। जनजाति विकास एवं उत्थान संगठन द्वारा आयोजित जनजाति गौरव दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में विशेष अतिथि के रूप में पर्यटन, श्रम कल्याण, औषधि पादप बोर्ड सहित विभिन्न बोर्ड व निगमों के अध्यक्ष भी शामिल होंगे। जिनमें श्री नीलू शर्मा, श्री योगेश दत्त मिश्रा और श्री विकास मरकाम उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में खुज्जी विधायक श्री भोलाराम साहू, मोहला-मानपुर विधायक श्री इन्द्रशाह मंडावी, जिला पंचायत मोहला-मानपुर अध्यक्ष माननीय श्रीमती नम्रता सिंह तथा जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष माननीय श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव एवं महापौर राजनांदगांव श्री मधुसुदन भी शामिल रहेंगे। इस अवसर पर श्री दिलीप वर्मा, कोमल सिंह राजपूत, पूर्व विधायक श्री संजीव शाह, सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल, नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष पुनऊराम फुलकांवरे शामिल रहेंगे। इसी क्रम में जनजातीय संगठनों एवं समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी भी अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे, जिनमें श्री मनहरण पिथौरा, श्री एमडी ठाकुर, श्री लेकेश्वर ठाकुर, श्री राजेश ताम्रकार, श्री लक्ष्मेन्द्र शाह, श्री आत्माराम चन्द्रवंशी तथा श्री चिन्ताराम नायक शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *