मुंगेली, 24 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला चिकित्सालय में मरीजों के इलाज, अस्पताल की व्यवस्थाओं और चिकित्सकीय सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली और बेहतर चिकित्सा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकीय कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने, चिकित्सकीय व्यवस्था दुरूस्त नहीं रखने तथा मरीजों के कॉल का जवाब नहीं देने पर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एम.के.राय और हास्पिटल कंसल्टेंट सुरभि केशरवानी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गॉव, गरीब एवं आमजन बेहतर इलाज की आस में दूर-दूर से आते हैं। पूरी संवेदनशीलता के साथ मरीजों को बेहतर इलाज मिलना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संबंधित खबरें
रायगढ़ को बजट 2026-27 में मिली नई रफ्तारशिक्षा में उत्कृष्टता, अधोसंरचना में विस्तार और सामाजिक सरोकारों को सशक्त आधार
रायगढ़, 24 फरवरी 2026/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने विधानसभा में वर्ष 2026-27 का संकल्प-आधारित बजट प्रस्तुत किया। सुशासन की प्रतिबद्धता के साथ प्रस्तुत यह बजट नीति, न्याय, निवेश, निर्माण और नवाचार के पंचतत्त्वों पर आधारित है। विकसित छत्तीसगढ़ के विजन डॉक्यूमेंट ‘छत्तीसगढ़ अंजोर-2047’ के लक्ष्यों की […]
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम में रेंज के पहले साइबर थाने का किया शुभारंभ
कवर्धा, 05 जनवरी 2026/sns/- कबीरधाम जिले में साइबर अपराधों के विरुद्ध निर्णायक और दूरदर्शी कदम उठाते हुए उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज पूरे राजनांदगांव रेंज एवं जिले के प्रथम साइबर थाने का शुभारंभ किया। इस थाने को कवर्धा के पुराने पुलिस लाइन में स्थापित किया गया है, इस थाने के […]
आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
राजनांदगांव, 27 जून 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ तहसीत के आपदा प्रभावितों के लिए सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इसके तहत राजनांदगांव तहसील में अतिवृष्टि से 2 चना व गेहूं फसल क्षति होने पर 21 हजार 292 रूपए तथा डोंगरगढ़ तहसील […]

