मुंगेली, 10 अक्टूबर 2025/sns/- जिले में अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा लोरमी विकासखण्ड के ग्राम शिकारीडेरा में 07 लीटर कच्ची महुआ शराब और 2250 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि अज्ञात आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में आबकारी वृत्त लोरमी के प्रभारी श्री विशेन चन्द्रवंशी और आबकारी वृत्त मुंगेली प्रभारी श्री जयसिंह मरकाम सहित स्टॉफ के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से उमरगांव में उजाला-उपभोक्ता बने ‘ऊर्जादाता
धमतरी, 08अक्टूबर 2025/sns/- धमतरी जिले के वनांचल नगरी क्षेत्र का छोटा सा ग्राम उमरगांव अब ऊर्जा आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गया है। यहाँ के निवासी श्री धरमदास मानिकपुरी ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेकर न केवल अपने घर की बिजली जरूरतें पूरी की हैं, बल्कि अब ‘उपभोक्ता से उर्जादाता’ बन गए हैं।श्री […]
महिला सरपंचों के लिए स्वच्छ एवं हरित पंचायत कार्यशाला का हुआ आयोजन
रायपुर, 13 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ गौरव सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन के मार्गदर्शन में शहीद स्मारक भवन में स्वच्छ एवं हरित पंचायत महिला सरपंच कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला यूनिसेफ, एसीई एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के सहयोग से सम्पन्न हुआ। कार्यशाला में महिला सरपंचों को ठोस व तरल अपशिष्ट […]
रिजर्व बैंक के एजीएम श्री सिंह ने दी वित्तीय अधिकारों की जानकारी
रायपुर, 14 अगस्त 2025/sns/- जिला प्रशासन की पहल प्रोजेक्ट पाई पाई में आज भारतीय रिज़र्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक श्री अमितेश सिंह एवं प्रबंधक श्री दिग्विजय राऊत ने अधिकारी कर्मचारी को उनके वित्तीय अधिकारों की जानकारी दी। श्री सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार के वित्तीय धोखे से बचने के लिए जागरूक रहें यदि […]

