सुकमा, 26 सितंबर 2025/sns/- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में सुकमा और बीजापुर जिले के युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। कुल 300 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 255 पद पुरुषों और 45 पद महिलाओं के लिए निर्धारित हैं। सुकमा जिले से 129 पुरुष और 23 महिलाएं यानी कुल 152 पद, वहीं बीजापुर से 126 पुरुष और 22 महिलाएं यानी कुल 148 पद शामिल हैं। अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग, आवेदन पत्र प्राप्त करना, पंजीकरण और रोल नंबर जारी करने की प्रक्रिया 6 अक्टूबर से 14 नवम्बर 2025 तक चलेगी। सुकमा में भर्ती प्रक्रिया पुलिस लाइन पुसामीपारा धानमंडी के पास सुकमा में तथा बीजापुर में फुटबॉल स्टेडियम शिक्षा नगरी बीजापुर में आयोजित होगी। शारीरिक दक्षता और शारीरिक मापदण्ड परीक्षा का आयोजन 21 अक्टूबर से 6 नवम्बर 2025 तक किया जाएगा।
संबंधित खबरें
द्विभाषी ऑनलाइन डैश बोर्ड के विकास हेतु जिला पंचायत सरगुजा ने आमंत्रित की अभिरुचि अभिव्यक्ति
अंबिकापुर, 12 फरवरी 2026/sns/- जिला पंचायत सरगुजा द्वारा ई-गवर्नेंस को सुदृढ़ करने तथा डिजिटल सेवाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में द्विभाषी (हिंदी/अंग्रेज़ी) ऑनलाइन डैशबोर्ड के डिज़ाइन, विकास, होस्टिंग एवं अनुरक्षण के लिए योग्य एजेंसियों से अभिरुचि अभिव्यक्ति (EoI) आमंत्रित की गई है। […]
जिला जनसंपर्क कार्यालय, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी छत्तीसगढ़ वनांचल क्षेत्र के लिए वरदान साबित हुआ प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली मुक्त योजना प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना से ओम सिंह राजपूत का घर हुआ रोशन
मोहला, 30 जून 2025/sns/- वनांचल क्षेत्र के लिए बिजली से घर रोशन होना एक चमत्कार से कम नहीं है। पूरी दुनिया आज जहां बिजली से जगमगा रही है, वहीं वनांचल क्षेत्र के लिए बिजली से घर रोशन होना एक सपने जैसा प्रतीत होता है। वनाच्छादित क्षेत्र के लिए बिजली पहुंचाना आसान नहीं होता है, […]
कलेक्टर ने जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की ली बैठक
मुंगेली, 21 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनसुरक्षा योजनांतर्गत जनधन खाता, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध […]


