सुकमा, 26 सितंबर 2025/sns/- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में सुकमा और बीजापुर जिले के युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। कुल 300 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 255 पद पुरुषों और 45 पद महिलाओं के लिए निर्धारित हैं। सुकमा जिले से 129 पुरुष और 23 महिलाएं यानी कुल 152 पद, वहीं बीजापुर से 126 पुरुष और 22 महिलाएं यानी कुल 148 पद शामिल हैं। अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग, आवेदन पत्र प्राप्त करना, पंजीकरण और रोल नंबर जारी करने की प्रक्रिया 6 अक्टूबर से 14 नवम्बर 2025 तक चलेगी। सुकमा में भर्ती प्रक्रिया पुलिस लाइन पुसामीपारा धानमंडी के पास सुकमा में तथा बीजापुर में फुटबॉल स्टेडियम शिक्षा नगरी बीजापुर में आयोजित होगी। शारीरिक दक्षता और शारीरिक मापदण्ड परीक्षा का आयोजन 21 अक्टूबर से 6 नवम्बर 2025 तक किया जाएगा।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर किसानों को बड़ी राहत अब 30 नवंबर तक करा सकेंगे पंजीयन एवं पंजीकृत फसल में रकबा संशोधन
सुकमा, 26 नवंबर 2025/sns/- किसानों के लिए राहत भरी खबर है। एकीकृत किसान पोर्टल में कैरी फारवर्ड, डूबान तथा वन पट्टाधारी किसानों के पंजीयन हेतु पहले 18 से 25 नवंबर तक अतिरिक्त समय दिया गया था। अब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर इस समय सीमा को बढ़ाकर 30 नवंबर 2025 तक कर दिया […]
कृषि यांत्रिकीकरण सब मिशन के तहत 9 अक्टूबर से ऑनलाईन आवेदन
रायपुर, 08 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में चैम्प्स प्रणाली अंतर्गत क्रियान्वित कृषि यांत्रिकीकरण सबमिशन के तहत अनुदान पर कृषकों को ट्रैक्टर प्रदाय करने हेतु ऑनलाईन आवेदन 9 अक्टूबर से प्रारंभ किया जा रहा है। योजना के तहत कृषकों को अनुदान पर ट्रैक्टर प्रदाय किया जाएगा। […]
साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त निर्देश
बीजापुर, 09 दिसम्बर 2025/sns/-कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने जिले में संचालित सभी विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने विभिन्न विभागों में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर गति लाने पर जोर दिया।बैठक में कलेक्टर ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की और […]

