सुकमा, 26 नवंबर 2025/sns/- किसानों के लिए राहत भरी खबर है। एकीकृत किसान पोर्टल में कैरी फारवर्ड, डूबान तथा वन पट्टाधारी किसानों के पंजीयन हेतु पहले 18 से 25 नवंबर तक अतिरिक्त समय दिया गया था। अब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर इस समय सीमा को बढ़ाकर 30 नवंबर 2025 तक कर दिया गया है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी समितियों को समिति लॉगिन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसान बिना किसी परेशानी के अपना पंजीयन एवं पंजीकृत फसल रकबा में संशोधन करा सकें। इससे अधिक से अधिक किसान आसानी से प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे और शासन की योजनाओं का लाभ पा सकेंगे।यह निर्णय उन किसानों के लिए बड़ी राहत बनकर आया है, जो समय की कमी या तकनीकी कारणों से पंजीयन नहीं करा पाए थे। अब वे नजदीकी समिति में जाकर सहज रूप से अपना पंजीयन करवा सकते हैं।
संबंधित खबरें
सुकमा जिले के प्रवास पर रहेंगे प्रभारी सचिव श्री धावड़े
सुकमा, 29 अगस्त 2025/sns/- सुकमा जिले के प्रभारी सचिव श्री श्याम लाल धावड़े 30 अगस्त को जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में संचालित शासकीय योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करेंगे।प्रभारी सचिव का यह दौरा जिले में तेजी से और गुणवत्तापूर्ण विकास सुनिश्चित करने की दिशा में अहम […]
जिले में उद्यमिता विकास और रोजगार सृजन को मिल रही नई दिशा
सुकमा, 13 दिसंबर 2025/sns/-जिले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र के विकास और प्रोत्साहन के उद्देश्य से जनपद पंचायत छिंदगढ़ में प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य और सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मूल उद्देश्य उद्यमियों, नवाचार कर्ताओं, महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) सदस्यों, कारीगरों और स्टार्टअप इकाइयों को सरकारी योजनाओं, तकनीकी उन्नयन, […]
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर स्कूलों में हो रहे विविध आयोजन
राजनांदगांव, 23 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढाओं अभियान के तहत जिले के सभी शासकीय और गैर शासकीय स्कूलों में मनोरंजक, ज्ञानवर्धक, रचनात्मक कार्यक्रमो और खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिले के सभी शासकीय और गैर शासकीय स्कूलों में विविध […]

