जांजगीर-चांपा, 31 जुलाई 2025/sns/- उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. ए. एल. सिंह ने बताया कि कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में घुमन्तु पशुओं की सुरक्षा के तारतम्य मे जिले के सभी प्रमुख राजमार्गाे मे विभाग द्वारा रेडियम रिफ्लेक्टीव बेल्ट लगाकर टैगिंग किया जा रहा है, जिससे सड़कों पर इनके बैठने या आने से रात में वाहन चालको को दूर से पशुओं के होने का आभास हो सके तथा पशुओं व आम नागरिकों को दुर्घटना की संभावनाओं से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि अब तक 183 पशुओं मे रेडियम रिफ्लेक्टिव बेल्ट लगाया जा चुका है तथा 2385 पशुओं मे टैगिंग किया जा चुका है एवं उक्त कार्य निरंतर जारी है। साथ ही घुमंतू पशुओं मे एफएमडी, गलघोटू एवं एकटंगिया रोग के विरुद्ध रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण भी किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
युवक का आत्मदाह प्रयास नाकामसतर्क सुरक्षाकर्मियों ने रोकी बड़ी घटना युवक पीएम आवास योजना में पहले से सर्वेक्षित
धमतरी, 22 जुलाई 2025/sns/- कलेक्ट्रेट परिसर में आज एक युवक द्वारा आत्मदाह का प्रयास किया गया, जिसे सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से तत्काल रोका गया। युवक की पहचान ग्राम पंचायत डोमा, विकासखंड धमतरी निवासी करण सोनवानी के रूप में हुई है, जो प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास न मिलने से असंतुष्ट बताया गया।मुख्य कार्यपालन अधिकारी […]
लाल किले में गूंजा “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया”
रायपुर, 16 दिसम्बर 2025/ns/-छत्तीसगढ राज्य के बिलासपुर जिले की सांस्कृतिक संस्था ‘लोक श्रृंगार भारती’ के गेड़ी लोक नृत्य दल द्वारा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) व संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के आमंत्रण पर नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला प्रांगण में गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। 7 से 13 दिसम्बर तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय समारोह में 180 […]
पेंशनरों को मिला सुशासन का लाभ बीजापुर में विशेष स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन
बीजापुर, 30 दिसंबर 2025/sns/-पेंशनरों के स्वास्थ्य की नियमित देखभाल एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन की सुशासन की भावना के अनुरूप जिला चिकित्सालय बीजापुर में सोमवार 29 दिसंबर 2025 को विशेष स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में आयोजित हुआ जिसमें […]

