जांजगीर-चांपा, 31 जुलाई 2025/sns/- उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. ए. एल. सिंह ने बताया कि कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में घुमन्तु पशुओं की सुरक्षा के तारतम्य मे जिले के सभी प्रमुख राजमार्गाे मे विभाग द्वारा रेडियम रिफ्लेक्टीव बेल्ट लगाकर टैगिंग किया जा रहा है, जिससे सड़कों पर इनके बैठने या आने से रात में वाहन चालको को दूर से पशुओं के होने का आभास हो सके तथा पशुओं व आम नागरिकों को दुर्घटना की संभावनाओं से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि अब तक 183 पशुओं मे रेडियम रिफ्लेक्टिव बेल्ट लगाया जा चुका है तथा 2385 पशुओं मे टैगिंग किया जा चुका है एवं उक्त कार्य निरंतर जारी है। साथ ही घुमंतू पशुओं मे एफएमडी, गलघोटू एवं एकटंगिया रोग के विरुद्ध रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण भी किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
आंगनबाड़ी सहायिका हेतु 18 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 अगस्त 2025/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत नगरीय निकाय सारंगढ़ के वार्ड 1 कुटेला, वार्ड 2 भोजपुर और वार्ड 3 के साथ साथ ग्राम गातापीढ़ा और घोठला बड़े के आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए आंगनबाड़ी सहायिका पद की भर्ती हेतु इच्छुक महिला उम्मीदवार से 18 अगस्त 2025 तक कार्यालयीन समय में परियोजना […]
एकल शिक्षकीय विद्यालय भैंसामुड़ा में नियुक्त हुई शिक्षिका युक्ति युक्तकरण से अध्यापन व्यवस्था हुई बेहतर
कोरबा, 13 सितंबर 2025/sns/- करतला ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसामुड़ा में संचालित प्राथमिक शाला आश्रम और प्राथमिक शाला भदरापारा में गाँव के बच्चे पढ़ाई करते हैं। इन विद्यालयों में एकमात्र शिक्षक होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई की राह बहुत कठिन हो गई थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग […]
जिले में 762 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज
रायगढ़, 30 जुलाई 2025/sns/- चालू वर्षा मौसम में रायगढ़ जिले में 29 जुलाई तक 762 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 1.8 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 852.7 मिली मीटर, पुसौर में 795, खरसिया […]

