सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जुलाई 2025/sns/- प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार द्वितीय प्रतीक्षा सूची विभाग की वेबसाईट https:/eklavya.cg.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है। प्रतीक्षा सूची में दर्शित विद्यार्थी 28 जुलाई 2025 को प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढिय़ारी रायपुर में अनिवार्य दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर काउंसलिंग में शामिल हो सकते है।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी अनुसार, विद्यार्थियों को काउंसलिंग के समय अपना प्रवेश पत्र ले जाना आवश्यक होगा। साथ ही सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास एवं जाति प्रमाण-पत्र, वर्ष 2024-25 में कक्षा 8 वीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने का प्रमाण-पत्र, यदि परिवार नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित है तो इस आशय का संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण-पत्र, शाला स्थानांतरण प्रमाण-पत्र या शाला छोडऩे का प्रमाण-पत्र, विद्यार्थी की मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा जांच प्रमाण-पत्र एवं 2 स्वयं का पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो लाना आवश्यक है। मेरिट सूची में दर्शित विद्यार्थी के साथ एक अभिभावक/ पालक को काउंसलिंग स्थल में प्रवेश की पात्रता होगी। निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में रिक्त सीट के आधार पर संस्था आबंटित किया जाएगा।
संबंधित खबरें
धान खरीदी के दौरान अनियमितता पर बड़ी कार्यवाही कलेक्टर ने किया सहकारिता विस्तार अधिकारी को निलंबित
दुर्ग, 28 जनवरी 2026/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966 के नियम-9 के अंतर्गत श्री प्रजय सोनी सहकारिता विस्तार अधिकारी धमधा कार्यालय उप आयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं दुर्ग को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में श्री सोनी का मुख्यालय […]
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
बलौदाबाजार, 30 जुलाई 2025/sns/- अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर मंगलवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बारनवापारा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वनमण्डलाधिकारी धम्मशील गणवीर, अधीक्षक बारनवापारा अभयारण्य आनंद कुदरिया, एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी बारनवापारा सुनील खोब्रागड़े के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी धम्मशील गणवीर ने […]
राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षा और रोजगार में सेतु का कार्य करेगी
रायपुर, 20 सितम्बर 2025/sns/- पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर एवं एनईपी इम्प्लीमेंटेशन सेल द्वारा किया गया। उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को भारत […]


