सारंगढ़-बिलाईगढ़, 24 जुलाई 2025/sns/- पं.जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 हेतु विद्यार्थियों के चयन के लिए 30 मार्च 2025 को आयोजित प्राक्चयन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपनी मेरिट सूची संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, रायगढ़ कार्यालय एवं सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, कोसीर रोड, कॉलेज के पास सारंगढ़ में जाकर देख सकते हैं। यदि किसी विद्यार्थी को अपने नाम या अन्य जानकारी में कोई त्रुटि प्रतीत होती है, तो वे 26 जुलाई 2025 तक सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय रायगढ़ में स्वयं उपस्थित होकर दावा-आपत्ति आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। यह स्पष्ट किया गया है कि डाक द्वारा भेजे गए दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किए जाएंगे तथा अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
संबंधित खबरें
जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति
राजनांदगांव, 05 जुलाई 2025/sns/- जिला खनिज संस्थान न्यास मद अंतर्गत जिला अस्पताल राजनांदगांव में स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद पर डॉ. विधि गजभिये की अस्थायी तौर पर संविदा नियुक्ति की गई है। उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिले में […]
प्रशिक्षण लेकर जिम्मेदारी से करें जनगणना कार्य : संभागायुक्त
राजनांदगांव, 14 मार्च 2026/sns/-संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने कहा कि आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 1 मई 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। इसके अंतर्गत मकानों की जनगणना की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण होता है और इसे पूरी शुद्धता तथा जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए। संभागायुक्त श्री […]
दिव्यांगजनों के लिए सुनहरा अवसर रायपुर में 23 जनवरी को रोजगार प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन
रायपुर, 22 जनवरी 2026/sns/- दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रोजगार कार्यालय, रायपुर द्वारा 23 जनवरी 2026 को विशेष प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक विशेष रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, राजभवन के बाजू, सिविल […]

