सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जुलाई 2025/sns/- प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार द्वितीय प्रतीक्षा सूची विभाग की वेबसाईट https:/eklavya.cg.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है। प्रतीक्षा सूची में दर्शित विद्यार्थी 28 जुलाई 2025 को प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढिय़ारी रायपुर में अनिवार्य दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर काउंसलिंग में शामिल हो सकते है।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी अनुसार, विद्यार्थियों को काउंसलिंग के समय अपना प्रवेश पत्र ले जाना आवश्यक होगा। साथ ही सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास एवं जाति प्रमाण-पत्र, वर्ष 2024-25 में कक्षा 8 वीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने का प्रमाण-पत्र, यदि परिवार नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित है तो इस आशय का संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण-पत्र, शाला स्थानांतरण प्रमाण-पत्र या शाला छोडऩे का प्रमाण-पत्र, विद्यार्थी की मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा जांच प्रमाण-पत्र एवं 2 स्वयं का पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो लाना आवश्यक है। मेरिट सूची में दर्शित विद्यार्थी के साथ एक अभिभावक/ पालक को काउंसलिंग स्थल में प्रवेश की पात्रता होगी। निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में रिक्त सीट के आधार पर संस्था आबंटित किया जाएगा।
संबंधित खबरें
धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पारित होने से प्रलोभन, दबाव और छल से धर्मांतरण पर अब पूरी तरह रोक – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पारित होने से प्रलोभन, दबाव और छल से धर्मांतरण पर अब पूरी तरह रोक – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय संवेदनशील मुद्दे पर विपक्ष की चुप्पी सवालों के घेरे में: मुख्यमंत्री धर्मांतरण जैसे गंभीर विषय पर विपक्ष का पलायन चिंताजनक: मुख्यमंत्री श्री साय धर्मांतरण के खिलाफ जूदेव जी की लड़ाई को […]
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने भगवान जगन्नाथ का लिया आशीर्वाद अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की
रायपुर, 18 सितम्बर 2025/sns/- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने राजधानी रायपुर स्थित गायत्री नगर के भगवान जगन्नाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के दर्शन कर प्रधानमंत्री जी […]
थलसेना भर्ती हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा 15, 20 एवं 21 जनवरी को
बलौदाबाजार, 08 जनवरी 2026/sns/-सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के द्वारा 10 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम आमातालाब जिला-धमतरी (छ.ग.) में शारीरिक दक्षता एवं अन्य प्रकिया का आयोजन किया जाएगा। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ऐसे आवेदक जिन्होने मई-जून 2025 में ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में भाग लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की […]


