सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जुलाई 2025/sns/- स्वास्थ्य विभाग की फार्मासिस्ट ग्रेड 2 और शासकीय मुद्रण एवं लेखन सामग्री छत्तीसगढ़ रायपुर के चतुर्थ श्रेणी भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर के वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2025 निर्धारित है। इसमें जूनियर बाइंडर पद के लिए आठवीं उत्तीर्ण और अनुभव होना चाहिए। इसी प्रकार डार्करूम असिस्टेंट, पेस्टिंग बॉय, ऑग्ज़ीलरी, इंकमन (इंकर) के पदों के लिए पांचवी उत्तीर्ण और अनुभव होना चाहिए। अन्य पद हमाल, सफाई कर्मचारी, चौकीदार, भृत्य, हेल्पर के लिए पांचवी उत्तीर्ण होना चाहिए। संचालक स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ के फार्मासिस्ट ग्रेड 2 पद के लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता में फार्मेसी काउंसिल से पंजीकृत औषधि निर्माण (फार्मेसी) में डिप्लोमा और छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।
संबंधित खबरें
चौपाल, घर-घर और खेत में जाकर भरवाई एसआईआर फार्म बीएलओ मथुरा पटेल
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 27 नवंबर 2025/sns/-कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य को समर्पित बीएलओ ने 100 प्रतिशत पूर्ण किया है। उनमें सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत रेंगालमुड़ा की बीएलओ मथुरा पटेल है, जिन्होंने 476 मतदाताओं को एसआईआर फार्म वितरण कर उनको भरवाया और पोर्टल में अपलोड […]
शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 09 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित
जांजगीर-चांपा, 06 जनवरी 2025/sns/- जनपद पंचायत पामगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मुलमुला के शासकीय उचित मूल्य दुकान आई.डी. क्रमांक 542002004, ग्राम रोझनडीह एवं ग्राम पंचायत मेऊ के नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन करने हेतु 09 जनवरी 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।अनुविभागीय अधिकारी पामगढ़ ने बताया कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन […]
छत्तीसगढ़ के ‘शिमला’ मैनपाट में बनेगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटनदृ आवासीय परिसर, पर्यटन को मिलेगी नई गति
अंबिकापुर. 16 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल एवं ‘शिमला ऑफ छत्तीसगढ़’ के नाम से विख्यात मैनपाट में पर्यटन एवं आवास विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। कलेक्टर, सरगुजा (अम्बिकापुर) द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के आदेश क्रमांक 04/अ-19/2025-26, दिनांक 14.01.2026 के अंतर्गत मैनपाट क्षेत्र में 4.80 हेक्टेयर […]

