छत्तीसगढ़

शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 09 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

जांजगीर-चांपा, 06 जनवरी 2025/sns/- जनपद पंचायत पामगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मुलमुला के शासकीय उचित मूल्य दुकान आई.डी. क्रमांक 542002004, ग्राम रोझनडीह एवं ग्राम पंचायत मेऊ के नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन करने हेतु 09 जनवरी 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।
अनुविभागीय अधिकारी पामगढ़ ने बताया कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन के लिए इच्छुक एजेंसी ग्राम पंचायत, वन समिति, महिला स्व० सहायता समूह, अन्य पात्र संस्था आवश्यक दस्तावेज व प्रस्ताव सहित निर्धारित तिथि तक कार्यालयीन समय में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय पामगढ़ प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत तिथि के पश्चात् आवेदन पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। आधे-अधूरे आवेदन पत्र को अमान्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *