राजनांदगांव, 12 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को सुनी। सीईओ जिला पंचायत ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए। जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने, आधार कार्ड अपडेशन, ऑनलाईन रिकार्ड दुरूस्त करने सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने जैसे आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम श्री अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को व्यापमं ने परीक्षाओं में नकल रोकने सख्त और स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी हिदायतें परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना अनिवार्य होगा, जिससे फ्रिस्किंग और सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। यह परीक्षा प्रातः […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘श्री कृष्णा गौधाम सोनतराई’ का किया वर्चुअल शुभारंभ
अम्बिकापुर, 15 मार्च 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में घुमंतू पशुओं के बेहतर प्रबंधन तथा पशुधन संरक्षण के उद्देश्य से संचालित महत्वाकांक्षी गौधाम योजना के अंतर्गत शनिवार को ‘श्री कृष्णा गौधाम सोनतराई’ का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम, अम्बिकापुर में किया गया, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा […]
नेशनल यूथ एक्सलेंस अवॉर्ड से सम्मानित हुए यूनिसेफ जिला समन्वयक विनोद कुमार टेम्बुकर
राजनांदगांव, 26 अगस्त 2025/sns/- उत्कृष्ट सामाजिक कायों के लिए सामाजिक कार्यकर्ता एवं जिला समन्वयक यूनिसेफ श्री विनोद कुमार टेम्बुकर को जम्मू कश्मीर के जम्मू यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय युवा उत्कृष्ट पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए राजनांदगांव जिले से जिला समन्वयक यूनिसेफ श्री विनोद कुमार टेम्बुकर आमंत्रित […]

