सारंगढ़ बिलाईगढ़, 27 नवंबर 2025/sns/-कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य को समर्पित बीएलओ ने 100 प्रतिशत पूर्ण किया है। उनमें सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत रेंगालमुड़ा की बीएलओ मथुरा पटेल है, जिन्होंने 476 मतदाताओं को एसआईआर फार्म वितरण कर उनको भरवाया और पोर्टल में अपलोड की। बीएलओ मथुरा पटेल ने जानकारी दी कि इस कार्य को पूरा करने के लिए उन्होंने गांव में मुनादी कराई और एक स्थान में ग्रामीण मतदाताओं को चौपाल पर बुलाया और फार्म भरवाई। साथ ही ऐसे मतदाता जो मुनादी पर नहीं आए उनके घर घर जाकर उनसे संपर्क कर उनके फार्म वितरण कर उपस्थित होकर फार्म भरवाया गया। इसके बाद ऐसे किसान परिवार के सदस्य भी थे, जो धान कटाई के समय खेत में जाए रहते थे, तब उनके फार्म को उनके खेत में जाकर फार्म वितरण कर भरवाया गया और पोर्टल में अपलोड किया गया। इस कार्य में सुबह सुबह और देर शाम तक किसान मतदाताओं से संपर्क करना पड़ता था, जो खेत सुबह चले जाते थे और शाम को वापस आते थे। इसके लिए उनके घर में उपस्थिति के दौरान फार्म भरवाया गया। उन्होंने इस कार्य को पूर्ण करने पर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के द्वारा प्रशस्ति पत्र मिलने पर खुशी जाहिर की।
संबंधित खबरें
आदिवासियों की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का हुआ भव्य प्रदर्शनजिला स्तरीय बस्तर पंडुम का आयोजन, विजेता दलों को 20-20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि
बीजापुर, 20 जनवरी 2026/sns/- आदिवासियों की समृद्ध संस्कृति, मौलिक परंपराओं एवं जीवनशैली को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित बस्तर पंडुम के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य आयोजन बीजापुर के मिनी स्टेडियम में किया गया।जनजातीय बहुल बस्तर संभाग की स्थानीय कला एवं संस्कृति, लोककला, शिल्प, तीज-त्योहार, खान-पान, बोली-भाषा एवं रीति-रिवाजों […]
बेहतर भविष्य के लिए जनरल नॉलेज रखें दुरूस्त करें कड़ी मेहनत कलेक्टर श्रीमती प्रजापति
मोहला, 02 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज विकासखंड मोहला के स्कूल एवं छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने निरीक्षण के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोर्रामटोला पहुंची। वहां उन्होंने स्कूल में पदस्थ शिक्षकों एवं […]
सरकार का संकल्प आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का निर्माण छत्तीसगढ़ में स्वरोजगार का नया क्षितिज – सशक्त होता ग्रामीण शहरी आर्थिक तंत्र
रायपुर, 11 दिसम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख रूप से कुटीर उद्योगों को केंद्रीकृत किया गया है। ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों में युवाओं, महिलाओं तथा बेरोजगार लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। […]


