छत्तीसगढ़

अवैध धान पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही 7 लाख 69 रुपये के 349 क्विंटल अवैध धान जब्त

बलौदाबाजार, 27 नवम्बर 2025/sns/-कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार संयुक्त जांच दल के माध्यम से धान खरीदी केंद्रों में अवैध धान खपाने की मंशा रखने वाले कारोबारियों पर मंडी अधिनियम 1972 के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को 349 क्विंटल अवैध धान मूल्य लगभग 7 लाख 69 रुपये का जब्त किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाटापारा विकासखंड के मोपका स्थित मेसर्स नारायण साहू अनाज भंडार से 349.60 क्विंटल, लगभग 7,69000 रूपए कीमती फर्म संचालक नारायण साहू से जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज की गई। साथ ही अनाज भंडार संचालक की उपस्थिति मे गोदाम को सील किया गया। इसी प्रकार एस.आर. ट्रेडिंग कंपनी में भी जांच किया गया जहां पर स्टॉक में अनियमितता नही पाई गई।

कार्यवाही के दौरान तहसीलदार यशवंत राज, सहायक खाद्य अधिकारी लक्ष्मण कश्यप, मंडी उपनिरीक्षक प्रफुल मांझी एवं श्याम लाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *