छत्तीसगढ़

थलसेना भर्ती हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा 15, 20 एवं 21 जनवरी को

बलौदाबाजार, 08 जनवरी 2026/sns/-सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के द्वारा 10 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम आमातालाब जिला-धमतरी (छ.ग.) में शारीरिक दक्षता एवं अन्य प्रकिया का आयोजन किया जाएगा। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ऐसे आवेदक जिन्होने मई-जून 2025 में ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में भाग लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की है वे आवेदक इस भर्ती रैली में शारीरिक दक्षता सहित और अन्य भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकेगें। जिले के आवेदको के लिए 15 जनवरी, 20 जनवरी एवं 21 जनवरी 2026 को आयोजित की जा रही है। रैली में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों को प्रवेश पत्र वेबसाईट-www.joinindianarmy.nic.in और उनकी ईमेल में भेजा गया है।

भर्ती में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवार एडमिट कार्ड, आधार कार्ड जो मोबाईल से लिंक है तथा वे समस्त दस्तावेज जो रैली. अधिसूचना में उल्लेखित है के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर समय पूर्व उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगें। साथ ही विशेष जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय, नवा रायपुर के दूरभाष नम्बर 0771-2965212 एवं 2965214 पर सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *