जांजगीर-चांपा, 12 जुलाई 2025/sns/- जिले में लगातार हो रही बारिश और महानदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जिले के बाढ़ संवेदनशील इलाकों का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों का जायजा लेते हुए सभी विभागों और राहत टीमों को अलर्ट मोड में रहने और तत्काल प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बाढ़ राहत कार्य के लिए गठित टीमों को स्पष्ट रूप से कहा कि जैसे ही कहीं से भी सूचना मिले, वे बिना देर किए मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि अधिक वर्षा की स्थिति में जलभराव और बाढ़ के हालात पर कड़ी निगरानी रखी जाए और प्रभावित जगहों से पानी की त्वरित निकासी के इंतजाम किए जाएं। इसके साथ ही नागरिकों से अपील की है कि बाढ़ की स्थिति में टोल फ्री नंबर 07817-222032 पर सूचना दे सकते है । कलेक्टर ने सलखन-खरौद मार्ग पर रिंगनी-कुकदा पुल की स्थिति का जायजा लेते हुए निर्माणाधीन नवीन ब्रिज को शीघ्र पूर्ण करने के लिए ईई पीएमजीएसवाई को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान यातायात बाधित न हो, इसके लिए विभाग युद्धस्तर पर कार्य सुनिश्चित करे। शिवरीनारायण-गिधौरी पुल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईई जलसंसाधन और तहसीलदार से महानदी के वर्तमान और संभावित जलस्तर की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर अलर्ट सिस्टम, नाव और राहत शिविरों की सूची पहले से तैयार रहे। ईई जलसंसाधन को विभागों के साथ समन्वय कर एक्शन प्लान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। शिवरीनारायण बैराज के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैराज के गेट ऑपरेशन, जलभराव और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ईई जल संसाधन को बैराज की सुरक्षा बढ़ाने और निगरानी टीम बढ़ाने को कहा। उन्होंने गार्डन की सफाई और बैराज के आसपास वृक्षारोपण के लिए भूमि चिन्हांकन के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बाढ़ संवेदनशील स्थानों की मार्किंग कर वहां राहत सामग्री, नाव, मेडिकल किट और बचाव दल तैनात रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता श्री शशांक सिंह सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित पारापुर प्राथमिक शाला के बच्चों को मिली राहत
जगदलपुर, 01 सितम्बर 2025/sns/- पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश और उसके कारण आई बाढ़ से प्रभावित हुए लोहंडीगुड़ा तहसील के ग्राम पारापुर में प्राथमिक शाला घसीया पारा के बच्चों को शिक्षा विभाग द्वारा राहत सामग्री प्रदान की गई। बाढ़ के कारण अपनी आवश्यक वस्तुएं खो चुके इन बच्चों के चेहरों पर स्कूल बैग, कॉपी, […]
स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल श्री डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल श्री डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं रायपुर, 14 अगस्त 2025 / स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों, देशवासियों, वीर सैनिकों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। राज्यपाल श्री डेका ने अपने संदेश में कहा कि 15 अगस्त 2025 को […]
रजत महोत्सव पर मोहला में रक्तदान शिविर 11 सितम्बर को
मोहला, 11 सितंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत महोत्सव वर्ष के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा मोहला- मानपुर-अंबागढ़ चौकी एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन 11 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मोहला के अस्पताल परिसर में आयोजित किया जा रहा है। रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष ने बताया […]

