जगदलपुर, 01 सितम्बर 2025/sns/- पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश और उसके कारण आई बाढ़ से प्रभावित हुए लोहंडीगुड़ा तहसील के ग्राम पारापुर में प्राथमिक शाला घसीया पारा के बच्चों को शिक्षा विभाग द्वारा राहत सामग्री प्रदान की गई। बाढ़ के कारण अपनी आवश्यक वस्तुएं खो चुके इन बच्चों के चेहरों पर स्कूल बैग, कॉपी, पेन और अन्य उपयोगी सामान पाकर मुस्कान लौट आई।इस पहल के तहत बाढ़ प्रभावित बच्चों को स्कूल बैग के साथ-साथ कॉपी और पेन जैसे शैक्षिक सामग्री भी दी गई, ताकि उनकी पढ़ाई फिर से सुचारू रूप से शुरू हो सके। इसके अलावा, उन्हें थाली, ग्लास और कटोरी जैसे आवश्यक बर्तन भी दिए गए, जो बाढ़ के दौरान खराब हो गए थे या बह गए थे। यह राहत सामग्री बच्चों और उनके परिवारों के लिए एक बड़ी मदद साबित हुई है, क्योंकि बाढ़ ने उनके जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया था। इस प्रयास से न केवल बच्चों को जरूरी सामान मिला, बल्कि उन्हें यह भी अहसास हुआ कि संकट की इस घड़ी में वे अकेले नहीं हैं।शिक्षा विभाग द्वारा इस कार्य को अंजाम देते हुए कहा गया कि उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि बाढ़ के कारण बच्चों की शिक्षा पर कोई असर न पड़े।
संबंधित खबरें
ऑनलाइन शासकीय कार्य नहीं करने वाले जिले के 142 पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी
जांजगीर-चांपा, 22 अगस्त 2025/sn जिले में ऑनलाइन शासकीय कार्य नही करने वाले पटवारियों पर कार्रवाई की गई है। सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने 16 अगस्त 2025 से ऑनलाइन शासकीय कार्य नहीं करने वाले 142 पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एसडीएम जांजगीर ने 40, एसडीएम चांपा ने 32, एसडीएम पामगढ़ ने 28 एवं […]
जल संरक्षण की अनोखी पहल जिले में ‘बोरी बंधन’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
मोहला, 01 सितम्बर 2025/sns/- जिला पंचायत के नेतृत्व में पंचायत एवं विकास विभाग द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में जिले में अनोखी पहल करते हुए मोर गांव-मोर पानी अभियान के अंतर्गत गत दिवस जिले में बोरी बंधन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिले में बोरी बंधन कार्यक्रम के तहत अब तक 30 से अधिक नालों […]
कलेक्टर श्री मिश्रा पहुंचे गोकुलपुर स्थित नवीन प्राथमिक स्कूल, बच्चों को कराया न्यौता भोज, बांटे उपहार
धमतरी, 02 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज अपना जन्मदिन धमतरी शहर के गोकुलपुर स्थित नवीन प्राथमिक स्कूल रानीबगीचा के बच्चां के साथ मनाया। इस मौके पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्कूली बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें न्यौता भोज भी कराया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्वयं अपने हाथों से नन्हें-मुन्ने बच्चों […]

