सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 फरवरी 2026/sns/- सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर द्वारा सेना में महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती का आयोजन 23 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउन्ड झिंझारी कटनी मध्यप्रदेश में किया गया है, जिसमें सेना भर्ती कार्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ अंतर्गत आने वाले सभी 33 जिलों की ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में सफल हुए महिला उम्मीदवार भी हिस्सा लेंगी। ऑनलाईन परीक्षा में उत्तीर्ण महिला उम्मीदवार ही शारीरिक दक्षता और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग लें सकेंगे। शारीरिक दक्षता, दस्तावेज सत्यापन में सफल महिला उम्मीदवारों की 24 फरवरी 2026 को सेना अस्पताल जबलपुर में चिकित्सा जांच की जाएगी। रैली में भाग लेने वाली योग्य महिला उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र उनके ई-मेल पर भेजा गया है। साथ ही प्रवेश पत्र वेबसाईट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन (www.joinindianarmy.nic.in) पर उपलब्ध है और ईमेल पर भेजा गया है। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए प्रवेश पत्र एवं रैली अधिसूचना के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ साथ आधार कार्ड से लिंक मोबाईल भी लेकर आना अनिवार्य है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर गोपाल वर्मा की अध्यक्षता में तम्बाकू नियंत्रण की हुई बैठक
कवर्धा, 18 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले में तम्बाकू नियंत्रण संबंधी गतिविधियों की समीक्षा करते हुए प्रभावी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। कलेक्टर श्री वर्मा ने सभी विभागों को […]
प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
जगदलपुर, 29 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित दो परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील करपावण्ड ग्राम कोलावल निवासी कुमारी खिरमनी की मृत्यु पानी में डूबने से पिता श्री सुदर्शन और ग्राम […]
जीवन दायिनी हसदेव के संरक्षण हेतु सामूहिक संकल्प0 आश्विन पूर्णिमा पर होगा संकल्प सभा एवं हसदेव आरती का आयोजन
कोरबा, 06 अक्टूबर 2025/sns/- जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी के संरक्षण, स्वच्छता एवं तट सौंदर्यीकरण को लेकर निरंतर कार्य कर रही नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा आगामी 7 अक्टूबर 2025, मंगलवार को आश्विन पूर्णिमा के पावन अवसर पर संकल्प सभा एवं हसदेव आरती का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कोरबा स्थित माँ […]


