धमतरी, 27 जून 2025/sns/- सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव ने आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लीं। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में श्रीमती श्रीवास्तव ने गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, एनआरसी में क्योर रेट, तथा हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की रिपोर्टिंग आदि की जानकारी ली। उन्होंने सीएमएचओ को इन कामों में लापरवाही नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य में सुधार लाने और सभी लापरवारी करने वाले संबंधित मेडिकल ऑफिसर्स को नोटिस जारी करने के भी निर्देश बैठक में दिये। बैठक में चारों ब्लॉक के खंड चिकित्सा अधिकारी, कार्यक्रम प्रबंधक, जिला कार्यक्रम नोडल अधिकारी एवं समन्वयक उपस्थित रहे। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव ने अनावश्यक सिजेरियन डिलीवरी को नियंत्रित करने तथा सामान्य प्रसव को प्रोत्साहित करने के भी निर्देश भी दिए। इसके अलावा गर्भवती एवं जन्म पंजीयन की संयुक्त समीक्षा आगामी बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वय कर करने के निर्देश सीईओ ने दिए।
संबंधित खबरें
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों हेतु आंकलन शिविर 21 से
बिलासपुर, 15 जुलाई 2025/sns/- समावेशी शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के चिन्हांकन, आवश्यक उपकरण एवं उपचार का आकंलन एवं प्रमाणीकरण के लिए 21 जुलाई से 29 जुलाई तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विकासखण्ड स्तरीय शिविर के तहत विकासखण्ड स्त्रोत केंद्र मस्तूरी में 21 जुलाई, कोटा में 22 जुलाई, तखतपुर में 23 […]
ग्रामोद्योग से गाँव-गाँव में रोजगार का होगा विस्तार – मंत्री श्री गजेंद्र यादव
रायपुर, 06 सितम्बर 2025/sns/- ग्रामोद्योग, स्कूल शिक्षा एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने आज यहां न्यू सर्किट हाउस रायपुर के कॉन्फ्रेंस हॉल में ग्रामोद्योग विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभाग के अंतर्गत रेशम, हथकरघा, खादी, हस्तशिल्प एवं माटीकला बोर्ड की कार्यप्रगति का विस्तार से आकलन किया गया। मंत्री श्री […]
कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने देवगांव धान खरीदी केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण किसान निर्धारित शुष्क और साफ धान लाएं ढ़ेरी करके बारदाना में भरे धान कलेक्टर डॉ.संजय कन्नौजे
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 नवंबर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे सोमवार को बरमकेला ब्लॉक के दौरे पर रहे। उन्होंने देवगांव धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां धान खरीदी की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, एसडीएम वर्षा बंसल और नायब तहसीलदार मोहन साहू, पुष्पेंद्र राज उपस्थित थे। कलेक्टर ने समिति […]

