छत्तीसगढ़

विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित

मुंगेली, 05 नवंबर 2025/sns/- निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को शुद्ध, सटीक एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सर्वे, गणना प्रपत्र को भरने तथा बीएलओ एप के माध्यम से गणना प्रपत्र को अपलोड करने, ई-मैपिंग, प्रारूप नामावली का प्रकाशन, दावा-आपत्ति सूची प्रदर्शन आदि के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने एसआईआर के संबंध में आयोजित प्रशिक्षण को गंभीरता से समझने और आपसी समन्वय के साथ त्रुटिरहित तरीके से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री जी.एल.यादव, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री मायानंद चंद्रा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
मास्टर ट्रेनर श्री संजय सोनी ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार बीएलओ द्वारा 04 दिसम्बर तक घर-घर जाकर सत्यापन एवं गणना कार्य किया जाएगा। इसी तरह 09 दिसंबर को मतदाता सूचियों के प्रारूप का प्रकाशन तथा 08 जनवरी 2026 तक दावा एवं आपत्तियां ली जायेगी। 09 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक की अवधि में सुनवाई एवं सत्यापन का कार्य किया जायेगा। इसके उपरांत 07 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *