मुंगेली, 26 जून 2025 /sns/- पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। पात्र छात्र-छात्राएं 29 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि जिले के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत छात्र, जिनका जन्म 01 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के मध्य हुआ हो तथा मुंगेली जिले का प्रमाणिक निवासी हो, वे इस परीक्षा के लिए पात्र हैं।आवेदन हेतु छात्र का फोटो, हस्ताक्षर, माता-पिता के हस्ताक्षर, निवास प्रमाण पत्र व अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है। ऑनलाईन आवेदन वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs?AutoDetectCookieSupport=1 से किया जा सकता है। परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। परीक्षा एवं प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइटhttps://navodaya.gov.in/nvs/en/Home1 पर उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
लखनपुर में पीएम विश्वकर्मा एवं स्टार्टअप उद्यमिता संस्कृति एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
अम्बिकापुर, 27 फरवरी 2026/sns/-जनपद पंचायत लखनपुर के सभाकक्ष में बुधवार को जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सरगुजा एवं एम.एस. एम.ई. विकास कार्यालय रायपुर द्वारा पीएम विश्वकर्मा एवं स्टार्टअप उद्यमिता संस्कृति एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभाग द्वारा संचालित पीएम विश्वकर्मा एवं स्टार्टअप उद्यमिता के प्रावधान अंतर्गत प्रक्रिया, अनुदान, छूट एवं रियायतों संबंधी […]
बुधवार को होगा मेडिकल बोर्ड की बैठक और दिव्यांग शिविर
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 27 दिसंबर 2025/sns/-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में प्रति बुधवार को मेडिकल बोर्ड की बैठक और दिव्यांग शिविर का आयोजन होगा। इसमें दिव्यांग सहित मरीज अपना सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण करा सकते हैं।
मंत्री श्री राम विचार नेताम ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में की मुलाकात ऑपरेशन “सिंदूर” की सफलता की दी बधाई
रायपुर, 12 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ के किसान कल्याण एवं आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम अपने दिल्ली प्रवास के दौरान आज केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मंत्री श्री नेताम ने इस मौके पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री सिंह को ऑपरेशन “सिंदूर” की सफलता के लिए […]


