छत्तीसगढ़

दो माह में अवैध शराब के 113 प्रकरण दर्ज 476.6 लीटर शराब और 1200 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग की लगातार छापामार कार्रवाई जारी

मुंगेली, 26 जून 2025 /sns/- जिले में अवैध शराब के नियंत्रण के लिए लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा 1 अप्रैल 2025 से 31 मई 2025 के मध्य जिलेभर में लगातार छापामार अभियान चलाया गया। इस अवधि में कुल 113 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए, जिनमें 476.6 बल्क लीटर देशी, विदेशी और कच्ची महुआ शराब तथा 1200 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त की गई। इसके साथ ही शराब के अवैध परिवहन में प्रयुक्त दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं।
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी मामलों में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत गैर-जमानती धाराओं में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क की गहराई तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध शराब के उत्पादन, भंडारण और बिक्री को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन या आबकारी विभाग को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *