मुंगेली, 26 जून 2025 /sns/- पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। पात्र छात्र-छात्राएं 29 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि जिले के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत छात्र, जिनका जन्म 01 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के मध्य हुआ हो तथा मुंगेली जिले का प्रमाणिक निवासी हो, वे इस परीक्षा के लिए पात्र हैं।आवेदन हेतु छात्र का फोटो, हस्ताक्षर, माता-पिता के हस्ताक्षर, निवास प्रमाण पत्र व अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है। ऑनलाईन आवेदन वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs?AutoDetectCookieSupport=1 से किया जा सकता है। परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। परीक्षा एवं प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइटhttps://navodaya.gov.in/nvs/en/Home1 पर उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
सिकल सेल और थैलीसीमिया जैसी आनुवांशिक बीमारियों के लिए ब्लड बैंक बना वरदान निःशुल्क मिल रही सुविधा
बलौदाबाजार, 24 जुलाई 2025/sns/- जिला अस्पताल बलौदाबाजार में सिकल सेल और थैलीसीमिया जैसी आनुवांशिक बीमारियों के मरीजों के लिए ब्लड बैंक वरदान साबित हो रहा है। यहाँ आने वाले मरीजों को निःशुल्क ब्लड चढ़ाया जा रहा है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार अवस्थी ने बताया कि जिला अस्पताल में […]
खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम की कार्यवाही अनियमितता पर नोटिस, फूटा चना का लिया सैम्पल
बलौदाबाजार,19 दिसम्बर 2025/sns/-कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन अक्षय कुमार सोनी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी व पुलिस टीम द्वारा भाटापारा में स्थित फूटा चना उद्योग व दाल मिलो का निरीक्षण किया। अनियमितता पर सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 नियम व विनियम का गैर अनुपालन पाये जाने पर सुधारात्मक […]
व्यापम द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को जिले में 16 केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा 5279 अभ्यर्थी होंगे शामिल
कवर्धा, 24 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) रायपुर द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई 2025 रविवार को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह पाली में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक संपन्न होगी। कबीरधाम जिले में परीक्षा के लिए कुल 16 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां […]

