दुर्ग, नवम्बर 2024/sns/ 26 नवंबर, भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर आज जिले में कलेक्ट्रेट सहित सभी शासकीय कार्यालयों में संविधान की प्रस्तावना का पठन किया गया। कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने संविधान की प्रस्तावना का पठन किया। इससे पूर्व उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. आंबेडकर की छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही समस्त विभाग के अधिकारियों ने अपनी सहभागिता निभाई। संविधान की प्रस्तावना में उल्लेखित है कि ’’हम, भारत के लोग, भारत को एक (संपूर्ण, प्रभुत्व, संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक, गणराज्य) बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की क्षमता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और (राष्ट्र की एकता और अखण्डता) सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए कृत संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर 1949 ई. (मिति, मार्गशीर्ष, शुक्ला सप्तमी, सम्वत् दो हजार छह विक्रमी) को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं’’।
संबंधित खबरें
अफरीद में नवनिर्मित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भवन और 50 सीटर प्रिमैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास भवन का लोकार्पण
जांजगीर चांपा, 26 मार्च, 2022 / विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि शिक्षक गांव में छात्रों को बेहतर शिक्षा दे। महिलाओं की उन्नति के लिए छत्तीसगढ़ सरकार मदद कर रही है। छत्तीसगढ़ की उन्नति के लिए हर नागरिक अपना योगदान दें।वे आज विकासखंड बम्हनीडीह के ग्राम अफ़रीद में 1 करोड़ 50 लाख रुपए […]
राष्ट्रीय जनजाति साहित्य महोत्सव तथा नृत्य, कला प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 21 अप्रैल तक रायपुर में
रायगढ़, मार्च2022/ भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा स्वीकृत कार्ययोजना में जनजातीय संस्कृति के संरक्षण अंतर्गत 19 से 21 अप्रैल 2022 तक त्रिदिवसीय साहित्य समारोह एवं नृत्य तथा कला, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर में होगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के जनजातीय विषयों पर लिखने वाले साहित्यकारों तथा कलाकारों को अवसर […]
मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में साहू परिवार के 10 सदस्यों एवं डामेश ध्रुव की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया
मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की घोषणारायपुर, 04 मई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले के पुरूर और चारामा के बीच बालोदगहन के पास बीती रात सड़क दुर्घटना में साहू परिवार के 10 सदस्यों एवं डामेश धु्रव की मृत्यु की घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है। […]