दुर्ग, नवम्बर 2024/sns/ 26 नवंबर, भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर आज जिले में कलेक्ट्रेट सहित सभी शासकीय कार्यालयों में संविधान की प्रस्तावना का पठन किया गया। कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने संविधान की प्रस्तावना का पठन किया। इससे पूर्व उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. आंबेडकर की छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही समस्त विभाग के अधिकारियों ने अपनी सहभागिता निभाई। संविधान की प्रस्तावना में उल्लेखित है कि ’’हम, भारत के लोग, भारत को एक (संपूर्ण, प्रभुत्व, संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक, गणराज्य) बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की क्षमता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और (राष्ट्र की एकता और अखण्डता) सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए कृत संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर 1949 ई. (मिति, मार्गशीर्ष, शुक्ला सप्तमी, सम्वत् दो हजार छह विक्रमी) को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं’’।
संबंधित खबरें
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ क़ी बैठक
बलौदाबाजार, 21 जनवरी 2025/sns/- कलेक्टर एवं अधिकारी श्री दीपक सोनी मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक क़ी। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 कार्यक्रम के संबंध में जारी निर्वाचन कार्यक्रम, जिले के नगरीय निकाय एवं पंचायतों […]
कलेक्टर श्रीमती साहू पहुंची भैंसमा और तिलकेजा धान खरीदी केन्द्र, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, किसानों से ली जानकारी
कोरबा / दिसंबर 2021/कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने करतला विकासखण्ड के भैंसमा और तिलकेजा धान उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्रीमती साहू ने खरीदी केन्द्रों पर पहुंचकर किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर बेचने लाए गए धान की गुणवत्ता, समिति में बारदाना की उपलब्धता, जारी किये जा रहे टोकन, पंजी संधारण तथा धान खरीदी […]
कलेक्टर ने अंबागढ़ चौकी के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया निरीक्षण
राजनांदगांव मार्च 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज विकासखंड मुख्यालय अंबागढ़ चौकी के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल भवन निर्माण के बचे हुए शेष कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने लैब के पुराने सामानों को हटाकर नये सामानों को रखने तथा साफ-सफाई करने […]