राजनांदगांव मार्च 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज विकासखंड मुख्यालय अंबागढ़ चौकी के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल भवन निर्माण के बचे हुए शेष कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने लैब के पुराने सामानों को हटाकर नये सामानों को रखने तथा साफ-सफाई करने निर्देश दिए। उन्होंने शौचालय के निरीक्षण के दौरान उसका जीर्णोद्धार करते हुए टाईल्स सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। स्कूल में नये फर्नीचर मंगवाकर व्यवस्थित कराएं। इस दौरान उन्होंने स्कूल में खेल गतिविधियों के लिए क्रय किए गए खेल सामग्री का निरीक्षण कर गुणवत्ता परखी। उन्होंने कहा कि स्कूल में खेल गतिविधियां लगातार चलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आकर्षक होना चाहिए। वहीं क्लास रूम की दिवारों में ज्ञान-विज्ञान की कलाकृतियों की पेंटिंग कराएं। इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि रहेगी।
संबंधित खबरें
राज्यपाल श्री डेका ने आईएएस सुश्री पूर्वा अग्रवाल का किया सम्मान
राज्यपाल श्री डेका ने आईएएस सुश्री पूर्वा अग्रवाल का किया सम्मानरायपुर, 17 जून 2025/राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में इस वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लिए चयनित रायपुर की सुश्री पूर्वा अग्रवाल ने सौजन्य भेंट की। श्री डेका ने उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा राजकीय गमछा पहनाकर और स्मृति चिन्ह […]
रूचि की अभिव्यक्ति के तहत दावाआपत्ति 24 मार्च 2025 तक
बीजापुर मार्च 2025/sns/ छत्तीसगढ़ संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ नया रायपुर के तहत विज्ञापन प्रसारित किया गया था, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 एवं नियम 2020 के प्रावधनों एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 की धारा 39 के अधीन सहायक व्यक्तियों के संबंध में राष्ट्रीय बाल संरक्षण […]