राजनांदगांव मार्च 2022। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के बजट भाषण को कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने सुदूर वनांचल क्षेत्र अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम बोगाटोला के गौठान में जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीणों के साथ सुना। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, एसडीएम मोहला श्री ललितादित्य नीलम सहित अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी बजट भाषण सुना। मुख्यमंत्री के पुरानी पेंशन बहाली योजना के मुख्यमंत्री के निर्णय के बाद अधिकारियों-कर्मचारियों में उल्लास और उत्साह की खुशी छा गई। ग्राम पंचायत खुर्सीटिकुल की सरपंच श्रीमती पूनम देवी सलामे ने बजट भाषण के दौरान सरपंच का मानदेय 2 हजार से बढ़ाकर 4 हजार किए जाने पर हर्ष व्याप्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल अच्छी है। बजट में मानदेय बढ़ाने से जनता के प्रति सेवा करने का रूझान और बढ़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
संबंधित खबरें
बस्तर दशहरा-डेरी गड़ाई कार्यक्रम 27 सितम्बर को
जगदलपुर, 21 सितम्बर 2023/ विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा वर्ष 2023 पूर्व वर्ष की भांति पूजा विधान डेरी गड़ाई का कार्यक्रम 27 सितम्बर को सिरहासार भवन में दोपहर 11 बजे आयोजित किया गया है। ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व में विभिन्न पूजा विधानों के दौरान आगामी 14 अक्टूबर को काछनगादी पूजा विधान,15 अक्टूबर को कलश स्थापना एवं […]
बिलासपुर के तीसरे श्रम अन्न केंद्र का शनिचरी में शुभारंभ
मात्र 5 रुपए में श्रमिकों को मिलेगा भरपेट भोजन बिलासपुर, 27, मार्च 2025/sms/- बिलासपुर शहर के श्रमिक बहुल शनिचरी चांटीडीह इलाके के पुराने मंडी परिसर में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न केंद्र का विधायक सुशांत शुक्ला ने शुभारंभ किया। मात्र 5 रुपए में पंजीकृत श्रमिकों को भरपेट भोजन मिलेगा। भक्त माता कर्मा जयंती के […]
अग्निवीर थलसेना भर्ती रैली का आयोजन
कवर्धा, 11 दिसंबर 2023। जांजगीर-चांपा जिले में अग्निवीर थलसेना भर्ती रैली का आयोजन 15 से 23 दिसंबर 2023 तक किया जा रहा है। इसमें सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा माह अप्रैल 2023 में आयोजित ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सी.ई.ई.) में उत्तीर्ण युवाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं चयन परीक्षा होगी। रैली का आयोजन स्थल पुलिस […]