कवर्धा, 22 जुलाई 2024/sns/- कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर कबीरधाम जिले में उल्टी दस्त से बचाव के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिले के ग्रामों में उल्टी दस्त से बचाव के लिए दीवाल लेखन कार्य काराया गया है। कबीरधाम जिले के सभी विकासखण्डों के ग्राम पंचायत एवं उनके आश्रित गांवों में संचालित सभी जल स्त्रोतों को क्लोरिनेशन करने का अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामों में अभियान चलाकर सभी घरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य भी कर रही है। लक्षण पाए जाने पर इसके त्वरित उपचार भी प्रारंभ किया जा रहा है। इसके साथ ही दीवार लेखन और सोशल मीडिया के माध्यम से भी स्वास्थ्य के प्रति सावधानी सहित बीमारी होने पर क्या उपाय करना चाहिए इसके लिए जागरूक किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
भृत्य भर्ती परीक्षा में साढे आठ हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल 2135 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
अम्बिकापुर, सितम्बर 2022/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा रविवार 25 सितम्बर 2022 को आयोजित भृत्य भर्ती परीक्षा में 8 हजार 580 अभ्यर्थी शामिल हुए वहीं 2हजार 135 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। भृत्य भर्ती परीक्षा के लिए 10 हजार 715 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया था।परीक्षा के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री जेआर सतरंज ने बताया कि […]
बगीचा की जय भवानी समूह की महिलाएं एक सीजन में आलू की खेती से कमाए 1 लाख 40 हजार
जशपुरनगर 21 फरवरी 2022/ बगीचा विकासखंड के सुलेसा गोठान की जय भवानी स्व-सहायता समूह की 10 महिलाएं आलू की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा रही है। बगीचा विकासखंड में कुल 1347 समूह संचालित है इनमें से जय भवानी समूह द्वारा गौठान में साग-सब्जी की खेती के साथ आलू की खेती कर रही है। पाठ क्षेत्रों में […]
स्नातक पास अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर
44 पदों पर भर्ती हेतु 24 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन बीजापुर, जनवरी 2023- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बीजापुर द्वारा 24 जनवरी 2023 को प्लेसमेंट का अयोजन किया जा रहा है। जिसमें निजी क्षेत्र के संस्थानों के कुल 144 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता, निवास, […]