कवर्धा, 22 जुलाई 2024/sns/- कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर कबीरधाम जिले में उल्टी दस्त से बचाव के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिले के ग्रामों में उल्टी दस्त से बचाव के लिए दीवाल लेखन कार्य काराया गया है। कबीरधाम जिले के सभी विकासखण्डों के ग्राम पंचायत एवं उनके आश्रित गांवों में संचालित सभी जल स्त्रोतों को क्लोरिनेशन करने का अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामों में अभियान चलाकर सभी घरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य भी कर रही है। लक्षण पाए जाने पर इसके त्वरित उपचार भी प्रारंभ किया जा रहा है। इसके साथ ही दीवार लेखन और सोशल मीडिया के माध्यम से भी स्वास्थ्य के प्रति सावधानी सहित बीमारी होने पर क्या उपाय करना चाहिए इसके लिए जागरूक किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नगरीय निकाय निर्वाचन 2025मतदान सामग्री का वितरण 10 फरवरी को – नगर पालिक निगम दुर्ग, भिलाई, रिसाली का वितरण भारती विश्वविद्यालय पुलगांव से – शेष नगरीय निकायों का मुख्यालय में निर्धारित सामग्री वितरण केन्द्र से
दुर्ग फरवरी 2025/sns/ जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत 11 फरवरी 2025 को मतदान की तिथि निर्धारित है। जिले में सफलतापूर्वक मतदान सुनिश्चित करने कल 10 फरवरी 2025 को प्रातः 8.00 बजे से मतदान सामग्री का वितरण नगरीय निकायों के लिए निर्धारित सामग्री वितरण केन्द्र से किया जाएगा। प्राप्त […]
जेम से नहीं ई-मानक पोर्टल सेप्स से होगी सरकारी खरीदी
रायपुर 18 फरवरी 2022/प्रदेश सरकार के निर्णय के अनुसार अब सभी विभागों में शासकीय खरीदी राज्य के ई-मानक पोर्टल सेप्स से ही हो सकेगी। राज्य सरकार के उद्योग विभाग ने पहले ही जेम (ळम्ड) पोर्टल से खरीदी की तिथि 31 मार्च 2021 निर्धारित की थी और निर्धारित तिथि बाद जेम पोर्टल से खरीदी नहीं करने […]