जगदलपुर, 15 सितम्बर 2023/ सोशल मिडिया, ष्व्हाट्स एप के माध्यम से एक पत्र जिसे कार्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा, संभाग बस्तर जगदलपुर (छत्तीसगढ़) के पत्र कमाक 801 संस शिक्षक भर्ती 2023 जगदलपुर 13 सितम्बर 2023 से सहायक शिक्षक भर्ती के सम्बन्ध में सूचना पत्र जारी किया गया है। उक्त पत्र फर्जी है और ऐसा कोई पत्र सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर द्वारा जारी ही नहीं किया गया है। सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर द्वारा उक्त पत्र का कार्यालयीन अभिलेखों से परीक्षण किया गया। जिसमें उल्लेखित जावक क्रमांक 801 13 सितम्बर .2023 एवं हस्ताक्षर इस कार्यालय द्वारा जारी नहीं किया गया है। पत्र में संयुक्त संचालक, शिक्षा के हस्ताक्षर को स्कैन करके अथवा फर्जी हस्ताक्षर से जारी किया गया है। यह पत्र पूर्णतः फर्जी है। संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर ने इस बारे में अवगत कराया है कि वर्तमान में सहायक शिक्षक तथा शिक्षक पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रियाधीन है इस प्रकार के फर्जी पत्रों से बेरोजगारों को गुमराह कर ठगा जा सकता है। इस प्रकार के पत्र प्राप्त होने पर इसकी पुष्टि इस कार्यालय से अनिवार्य रूप से कर ली जाये। जारी पत्र के संबंध में वस्तुस्थिति सम्बन्धी समाचार जारी कर लोगों को सतर्क होने का आग्रह किया जा रहा है साथ ही इस फर्जी पत्र के संबंध में स्थानीय पुलिस थाना में एफ. आईआर भी दर्ज कराई जा रही है।
संबंधित खबरें
उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने छत्तीसगढ़ के 36 अलंकरण से विभूतियों एवं संस्थाओं को किया सम्मानित
छत्तीसगढ राज्योत्सव-2024: उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने छत्तीसगढ़ के 36 अलंकरण से विभूतियों एवं संस्थाओं को किया सम्मानित रायपुर, 06 नवंबर 2024/ उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड ने आज छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के राज्य अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ के 36 अलंकरण से विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट योगदान देने वाले 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को […]
सारंगढ़ के बाईपास में यात्रियों को उतारने वाले बसों पर लगा 6 हजार का जुर्माना आरटीओ उड़न दस्ता रायगढ़ ने की राधेकृष्ण, सिल्की और सनी रात्रि बस पर कार्रवाई
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 जून 2025/sns/- सारंगढ़ जाने वाली यात्री बसों द्वारा यात्रियों को सारंगढ़ बाई पास में छोड़ दिया जाता है, जिससे लोगो को परेशानी हो रही है एवं यात्रियों द्वारा कलेक्टर से शिकायत किया गया। इस सम्बन्ध में जॉच कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। निर्देश के परिपालन में कार्यालय में पदस्थ परिवहन […]
स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान तिरंगा मैराथन दौड़ का आयोजन
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 15 अगस्त 2024/sns/- स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान आज पुलिस प्रशासन और नगर पंचायत पेंड्रा के तत्वावधान में तिरंगे झंडे़ के साथ तिरंगा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ मल्टी पपर्स शाला मैदान पेंड्रा से प्रारंभ होकर दुर्गा चौक होते हुए सेमरा तिराहा फिर […]