छत्तीसगढ़

फर्जी सहायक शिक्षक भर्ती की सूचना पत्र की वस्तुस्थिति, संयुक्त संचालक शिक्षा द्वारा ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया

जगदलपुर, 15 सितम्बर 2023/ सोशल मिडिया, ष्व्हाट्स एप के माध्यम से एक पत्र जिसे कार्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा, संभाग बस्तर जगदलपुर (छत्तीसगढ़) के पत्र कमाक 801 संस  शिक्षक भर्ती 2023 जगदलपुर 13 सितम्बर 2023 से सहायक शिक्षक भर्ती के सम्बन्ध में सूचना पत्र जारी किया गया है। उक्त पत्र फर्जी है और ऐसा कोई पत्र सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर द्वारा जारी ही नहीं किया गया है। सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर द्वारा उक्त पत्र का कार्यालयीन अभिलेखों से परीक्षण किया गया। जिसमें उल्लेखित जावक क्रमांक 801 13 सितम्बर .2023 एवं हस्ताक्षर इस कार्यालय द्वारा जारी नहीं किया गया है। पत्र में संयुक्त संचालक, शिक्षा के हस्ताक्षर को स्कैन करके अथवा फर्जी हस्ताक्षर से जारी किया गया है। यह पत्र पूर्णतः फर्जी है। संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर ने इस बारे में अवगत कराया है कि वर्तमान में सहायक शिक्षक तथा शिक्षक पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रियाधीन है इस प्रकार के फर्जी पत्रों से बेरोजगारों को गुमराह कर ठगा जा सकता है। इस प्रकार के पत्र प्राप्त होने पर इसकी पुष्टि इस कार्यालय से अनिवार्य रूप से कर ली जाये। जारी पत्र के संबंध में वस्तुस्थिति सम्बन्धी समाचार जारी कर लोगों को सतर्क होने का आग्रह किया जा रहा है साथ ही इस फर्जी पत्र के संबंध में स्थानीय पुलिस थाना में एफ. आईआर भी दर्ज कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *